देवास। लालगेट के राजा का दस दिवसीय महोत्सव संस्था सिद्धि विनायक द्वारा भी पूर्ण भक्तिभाव के साथ धूमधाम से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन कर मनाया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष रवि जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि गणेशोत्सव के प्रारंभ से अभी तक विभिन्न सांस्कृति कार्यक्रमो के साथ देवास की प्रतिभाओ के लिए कई आयोजन हो रहे है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण पधार रहे है।
संस्था द्वारा शहर के प्रतिभाशाली बच्चो को मंच प्रदान कर रहा है, जिससे शहर की कई प्रतिभाएं उभरकर सामने आ रही है। लगातार बारीश में भक्तो का भक्तो की संख्या में कमी नही आई है। हजारो की संख्या में भक्तजन दर्शनलाभ कर कार्यक्रमो का आनंद ले रहे है। सोमवार को रात्रि में लाल गेट के राजा की महाआरती मुख्य अतिथि सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख (म. प्र. व छत्तीसगढ़) जितेंदसिंह पँवार, विभाग संघचालक कैलाश चंद्रावत, विभाग सह कार्यवाह अजय गुप्ता, राष्ट्रीय नवाचार ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र पिपलोदिया सहित संस्था सिद्धिविनायक के ऊर्जावान सदस्यो ने की। आरती पश्चात सोमवार को घुंघरू नृत्य एवं संगीत के साथ महाविद्यालय की छात्राओं ने शास्त्रीय नृत्य कर लाल गेट के राजा की आराधना की।
बुधवार को 1156 भोग की महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। संस्था ने समस्त श्रद्धालु भक्तो से दर्षनलाभ लेकर प्रसादी गृहण करने की अपील की है।

