ओणम का त्यौहार हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया

देवास। संस्था होली ट्रिनिटी स्कूल विजयनगर देवास में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी ओणम का त्योहार बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया गया। भारत एक विविधता में एकता वाला देश है, माना जाता है कि यहाँ की संस्कृति अपने आप में अलौकिक और अविस्मरणीय है, जिसे हम कई त्योहारों में देखते हैैं। उसी में एक त्योहार आता है ओणम जो केरल का बहुत ही प्रसिद्ध एवं प्रमुख त्योहार माना जाता है। सभी धर्म के लोग इसे अपने धर्म, जाति और भेद-भावों से उठकर बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ से मनाते हैं।
यह त्योहार राजा महाबली की याद में मनाया जाता है। कहा जाता है कि राजा महाबली एक असुर राजा था जो बहुत ही दानी था एवं देवी-देवताओं से आगे बढऩे लगे। फिर भगवान विष्णु ने अपने पांचवे अवतार वामन के रूप में धरती पर आकर राजा महाबली को पाताल लोक में भेज दिया था। वामन भगवान के वरदान के स्वरूप राजा महाबली प्रतिवर्ष अपनी प्रजा से मिलने आते हैं, उनके स्वागत में तथा नवीन फसल की उपज की खुशी में यह त्यौहार मनाया जाता है। इसी कड़ी में संस्था होली ट्रिनिटी स्कूल परिवार ने भी ओणम का त्यौहार बडे ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक फादर मैथ्यु तडवनाल, प्राचार्या सिस्टर बेटसी, सिस्टर केथरीन, सेबास्टियन जॉर्ज, सोफी सेबास्टियन, माया जगन्नाथन, एलिजाबेथ जिस, मीनी साबू, अंजू प्रदीप, स्वप्ना मेनन, जिनेश जोसेफ, नवीन महेश आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी प्रवीण श्रीवास्तव ने दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply