राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन 8 अक्टूबर को

देवास। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस एवं बुराई पर अच्छाई की विजय के पर्व विजयादशमी पर आरएसएस द्वारा 8 अक्टूबर, मंगलवार को प्रातः 8 बजे पथ संचलन निकाला जाएगा।
जिसमें देवास शहर के हजारों स्वयंसेवक भाग लेंगे। नगर-प्रचार प्रमुख अरविंद भट्ट ने बताया कि सर्वप्रथम पथ संचलन में क्लब ग्राउंड राधागंज पर सभी स्वयंसेवक सम्पत करेंगे। इसके बाद अतिथि का उद्बोधन होगा। पथ संचलन स्थानीय क्लब ग्राउंड से प्रारम्भ होकर भोपाल चौराहा, नाहर दरवाजा, नयापुरा, तुकोगंज, जनता बैंक, सुभाष चौक, नावेल्टी चौराहा, तहसील चौराहा, गोया, मीठी कुंडी (भारत गैस), सुतार बाखल, जैन मंदिर, ईदगाह, शुक्रवारिया हाट, पीठा रोड़, तीन बत्ती चौराहा, मनकामनेश्वर मंदिर, जवाहर चौक, कवि कालिदास मार्ग, नयापुरा, विक्रम मार्ग, कृष्णपुरा, भगवती सराय, भोपाल चौराहा, राधगंज होते हुए पुनरू क्लब ग्राउंड पंहुचेगा। उक्त जानकारी नगर कार्यवाह सुरेशजी राठौर ने दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply