देवास। वार्ड क्रमांक 12 का शुक्रवार को निगम आयुक्त संजना जैन ने दौरा किया। शहर कांग्रेस कमेटी सचिव एड. राजेश जायसवाल ने निगम आयुक्त को राजाराम नगर, उपाध्याय नगर एवं चाणक्यपुरी की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर अवगत कराते हुए बताया कि वार्ड में जितनी भी खुली नालिया है, उन पर फर्सी से ढका जाए, जिससे आए दिन होनेे वाली दुर्घटनाएं ना हो।
मंदिर एवं गार्डन के आसपास ब्लॉक लगवाए जाए, बंद पड़ी नालियो को खुलवाने के लिए तत्काल अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया जाए। वार्ड में आज तक मच्छरो को मारने वाली मशीन नहीं घुमाई गई, जिससे आमजन बीमारियो का शिकार हो रहे है, तत्काल धुए वाली मशीन वार्ड की कालोनियो मेे भेजी जाए। उपरोक्त समस्याओ का आयुक्त श्रीमती जैन ने तत्काल निराकरण का आश्वास दिया। इस अवसर पर स्थानीय वार्डवासी उपस्थित थे।

