देवास। प्रगति एथलेटिक्स क्लब एवं देवास कार्पोरेशन के संयुक्त तत्वावधान में कैलाश राजानी स्मृति मेराथन दौड का आयोजन किया जा रहा है। क्लब सचिव अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि खेल जगत एवं उद्योग जगत की जानी मानी एवं मिलनसार हस्ती स्व. कैलाश राजानी की स्मृति में इनामी मेराथन दौड़ 21 नवम्बर को प्रात: 6.30 बजे सयाजी द्वारा से प्रारंभ होगी जो शहर केे विभिन्न मार्गो से गुजरेगी। इस 3 किमी की दौड में 14 साल से कम उम्र के बालक बालिका भाग लेंगे। जिसमें प्रथम पुरस्कार 3100, द्वितीय पुरसकार 2100, तृतीय पुरस्कार 1100 एवं टाप टेन के सभी विजेेताओं को 500 रू नकद। 14 साल से अधिक एवं 35 साल से कम उम्र की महिला पुरूष 6 किमी की दौड में प्रथम पुरस्कार 3100, द्वितीय पुरस्कार 2100, तृतीय पुरस्कार 1100 एवं टाप टेन कें सभी विजेताओं को 500 रू एवं 35 साल से अधिक उम्र के पुरूष एवं महिला 6 किमी में प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार, तृतीय पुरस्कार तथा प्रोत्साहन पुरस्कार के साथ ही देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से सभी सहभागियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
Related Posts '
26 AUG
स्कूल वैन घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, सख्त कार्रवाई के निर्देश
स्कूल वैन घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान,...
25 AUG
राष्ट्रीय खेल दिवस पर अमलतास विश्वविद्यालय में होगा खेलो इंडिया संवाद
राष्ट्रीय खेल दिवस पर अमलतास विश्वविद्यालय में...
25 AUG
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर 15 अधिकारियों के वेतन काटने के आदेश
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर 15...
25 AUG
सेन थॉम ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने मनाया ओणम, ईद मिलाद-उन-नबी और रक्षाबंधन का उल्लास
सेन थॉम ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने मनाया ओणम, ईद...

