देवास। बैंक नोट प्रेस द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत देवास जिले के दिव्यांगजनों के लिए नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीएनपी के सीएसआर कार्यक्रम प्रभारी संजय भावसार ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम , कानपुर की उज्जैन स्थित उत्पादन इकाई और जिला प्रशासन के सहयोग से यह कार्यक्रम उत्कृष्ट विद्यालय मेंआयोजित किया गया। श्री भावसार ने बताया कि कलेक्टर डॉ. श्रीकांत पांडेय और बीएनपी के मुख्य महाप्रबंधक राजेश बंसल के निदेशों के अनुरूप इस कार्यक्रम में 170 दिव्यांगजनों का पंजीकरण हुआ। परीक्षण उपरांत श्रेणीवार उनकी दिव्यांगता के अनुरूप सभी को कृत्रिम अंग दिसंबर माह की उपयुक्त तिथि में दिए जाएंगे। शिविर स्थल पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीतला पटले, जनपद सीईओ राजेन्द्र यादव और सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक राजेश कामदार द्वारा लाभार्थियों से प्रत्यक्ष चर्चा कर उनकी कठिनाइयों का निराकरण भी किया गया और दिव्यांगता प्रमाणपत्र भी मेडिकल टीम द्वारा प्रदान किये गए।
Related Posts '
27 OCT
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और एक रजत पदक
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और...
26 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0 दीपावली मेले का हुआ समापन
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0...
26 OCT
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से जुड़े 10 आरोपी गिरफ्तार
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से...
24 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय स्वयंसिद्धा दीपावली मेले का शुभारंभ
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय...

