देवास। द हिमालय एकेडमी विश्रामबाग, राधागंज, देवास में गीता जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत समस्त स्टॉफ एवं विद्यार्थियों द्वारा श्रीमद् भगवत गीता की आरती कर की गई। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत नन्हें-मुन्ने बच्चे कृष्णजी एवं अर्जुन बनकर आए। विद्यार्थियों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता के अन्तर्गत उपदेश देते हुए श्रीकृष्णजी, श्रीकृष्ण जी का विराट स्वरूप, कुरूक्षेत्र का युद्ध मैदान आदि चित्र बनाए। श्रीमद् भगवत गीता के श्लोक पर आधारित बालगीता एवं गीता सार पोस्टर बनाऐं। विद्यार्थियों के लिए श्लोक लेखन प्रतियोगिता रखी गई जिसमें विद्यार्थियों ने श्रीमद् भगवत गीता के श्लोक लिखे। गीता जयंती एवं श्रीमद् भगवत गीता पर निबंध प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों द्वारा निबंध लिखे गए। विद्यार्थियों द्वारा श्लोक पाठ व गीता सार कंठस्थ प्रस्तुतिकरण प्रतियोगिता के अन्तर्गत श्रीमद् भगवत गीता पर आधारित श्लोक सुनाए गए व गीता सार का कंठस्थ कर प्रस्तुतिकरण दिया गया।
Related Posts '
27 OCT
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और एक रजत पदक
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और...
26 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0 दीपावली मेले का हुआ समापन
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0...
26 OCT
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से जुड़े 10 आरोपी गिरफ्तार
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से...
24 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय स्वयंसिद्धा दीपावली मेले का शुभारंभ
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय...

