देवास। माँ कैलादेवी मंदिर में चल रही श्रीमद भागवत कथा की यज्ञ एवं महाप्रसादी वितरण के साथ पूर्णाहूति हुई। पूर्णाहूति अवसर पर अंतिम दिवस श्रीजी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सेवा समिति कोषाध्यक्ष पदमसिंह पवार के नेतृत्व में भागवताचार्य सुश्री दुर्गा जोशी का सम्मान शाल-श्रीफल, दक्षिणा भेंटकर एवं पुष्पमाला पहनाकर किया गया। कथा के अंतिम दिवस सुश्री जोशी ने कहा श्रीमद भागवत कथा एवं धार्मिक आयोजनो से मनुष्य का शुद्धिकरण होता है। मनुष्य अभी भी इतना ज्ञानी होने के बाद भी मांस, मदिरा का सेवन करता है, लेकिन जब सृष्टि पर इन आयोजनो का होना बंद हो जाएगा तब मनुष्य मनुष्य को खाने लगेगा। दीदी ने श्रीकृष्ण सुदामा चरित्र एवं रूक्मणि विवाह का सचित्र प्रसंग सुनाया। व्यासपीठ की आरती समिति की नीतु जाधव, रश्मि पाण्डेकर, नीलु सक्सेना, लक्ष्मी पवार, घनश्याम मोदी, हर्षिता पवार, प्रियंका गेहलोत आदि ने किया। अंत में महाप्रसादी का वितरण हुआ। उक्त जानकारी समिति की मीडिया प्रभारी दिव्या परमार ने दी।
Related Posts '
19 APR
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, 24 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, 24 घंटे में 5 आरोपी...
19 APR
सेन थॉम एकेडमी में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित
सेन थॉम एकेडमी में अग्नि सुरक्षा जागरूकता...
19 APR
होली ट्रिनिटी विद्यालय में दादा-दादी नाना-नानी दिवस मनाया
होली ट्रिनिटी विद्यालय में दादा-दादी नाना-नानी दिवस...
19 APR
15 लाख से अधिक का अवैध शराब मश्रूका जब्त
ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई 15 लाख से...
19 APR
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के चेयरमैन डॉ. शाह ने अमललास अस्पताल का किया निरीक्षण
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के चेयरमैन डॉ. शाह ने...

