देवास 21 जनवरी 2020/ देवास के सौंदर्यीकरण व साफ सफाई के लिए नगर निगम देवास द्वारा डोर टू डोर जा कर कचरे का कलेक्शन किया जा रहा है। कचरा कलेक्शन के साथ ही नागरिकों को गीला व सूखा चकरा अलग-अलग डस्टबीन में लाने के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करते समय वाहन में गीला व सूखा कचरा कलेक्शन के अलग-अलग पार्टिशन है, नागरिकों से सूखा कचरा नीले व गीला कचरा हरे डब्बे में डलवाया जाता है। इसके साथ ही कचरा कलेक्शन गाडियों में स्वच्छता के प्रति जागरूता के गाने भी चलाये जाते है, जिससे नागरिकों में जागरूकता फैले। स्वच्छता निरीक्षकों द्वारा रोजाना निरीक्षण भी किया जाता है। नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का उद्देश्य देवास शहर को साफ, स्वच्छ व सुन्दर बनाना है। देवास शहर को साफ व सुन्दर बनाने के लिए तथा नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर नगर निगम देवास द्वारा तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं।
Related Posts '
27 OCT
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और एक रजत पदक
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और...
26 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0 दीपावली मेले का हुआ समापन
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0...
26 OCT
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से जुड़े 10 आरोपी गिरफ्तार
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से...
24 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय स्वयंसिद्धा दीपावली मेले का शुभारंभ
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय...

