देवास, 24 जनवरी 2020/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी 2020 को 10वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जायेगा। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय ने बताया कि मतदाता जागरूकता रैली दिनांक 25 जनवरी शनिवार को शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. नारायण विद्यामंदिर क्रमांक-02 से प्रातः 09.00 बजे प्रारम्भ होगी। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर मल्हार स्मृति मंदिर पर समाप्त होगी। कलेक्टर डॉ. पाण्डेय ने: समस्त जिला अधिकारी अपने अधीनस्थ स्टाफ के साथ अनिवार्य रूप से उपरोक्त कार्यक्रमों में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
Related Posts '
27 OCT
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और एक रजत पदक
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और...
26 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0 दीपावली मेले का हुआ समापन
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0...
26 OCT
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से जुड़े 10 आरोपी गिरफ्तार
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से...
24 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय स्वयंसिद्धा दीपावली मेले का शुभारंभ
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय...

