गुंडा मुक्त मध्यप्रदेश की बात करने वाली कांग्रेस खुद गुंडागर्दी पर उतरी :-नंदकिशोर पाटीदार

देवास/ देवास में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर जिस तरह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पत्थर बरसाए, वह निंदनीय है। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार ने कॉंग्रेस की गुंडागर्दी की निंदा करते हुए कही।
पाटीदार ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बरसाए गए पत्थर आमजन को भी लगे। जहां एक और कांग्रेस माफिया मुक्त मध्यप्रदेश की बात करती है, वही सत्ता के नशे में चूर होकर कांग्रेसी कार्यकर्ता आम जनता पर पत्थर बरसा रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को लाठी डंडे से मार रहे हैं। लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन का भी एक स्थान है। भाजपा ने कभी भी विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा नहीं की। परंतु मध्यप्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार आई है, काग्रेस कार्यकर्ता निरंकुश हो गए हैं। वह शासन प्रशासन को कुछ नहीं समझ रहे हैं। आज भाजपा कार्यकर्ताओं के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान जिस प्रकार उन्होंने पत्थर बरसाए, लाठी डंडे से वार किए वह निंदनीय है। उनके पत्थरों की चोट आमजन को भी लगी। कार्यकर्ताओं के इस बर्ताव की भारतीय जनता पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है तथा पुलिस एवं प्रशासन से पथराव करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग करती है।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply