देवास जिले के गौरव बर्डे बने इंडिया के दूसरे ग्लास हार्पिस्ट

देवास। टैलेंट सिर्फ पढ़ाई में ही हो, ऐसा जरूरी नही किसी भी क्षेत्र में हम सबसे कुछ अलग कर सकते है। ऐसे ही हमारे मध्यप्रदेश के देवास जिले के रहने वाले गौरव बर्डे ने हाल ही में अपने नाम पर एक यूनिक रिकॉर्ड दर्ज किया है। गौरव बरडे हमारे मध्यप्रदेश के इकलौते व इंडिया के दूसरे ग्लास हारपीस्ट बन चुके है।
पिछले 4 वर्षों से इंदौर में रहकर गौरव अपनी संगीत की शिक्षा का ज्ञान आज के युवा को दे रहे है। यू देखा जाए तो पेशे से वो इंजीनियर है, बचपन से ही उनका रुझान संगीत की ओर बहुत था। इसलिए इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने अपना पूरा समय संगीत को ही देना उचित समझा और आगे की पढ़ाई भी इसी क्षेत्र में की। गौरव अभी भारतीय संगीत में पी.एच. डी. कर रहे है। इसके साथ ही वेस्टर्न संगीत में उन्होंने लंदन, ट्रिनिटी कॉलेज से रॉक एंड पॉप म्यूजिक में 3 ग्रेड कम्पलीट की है। गायन के साथ ही वह सभी वाद्यों जैसे कीबोर्ड, ड्रम, हारमोनियम, केजोन बॉक्स आदि में उनकी अच्छि पकड़ है। गौरव एक अच्छे लिरिसिस्ट व म्यूजिक कंपोजर भी है। मई 2019 में उनके द्वारा कंपोज़ किया हुआ परिंदा सांग को भी खूब सराहा गया। 2016 में उनका नाम गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हुआ था। उक्त जानकारी नितेश पाटनकर ने दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply