फैथ फाउंडेशन ग्लोबल स्कूल में वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन

देवास/ उज्जैन रोड स्थित फैथ फाउंडेशन ग्लोबल स्कूल में वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आतिथि के रूप में दिलीप जाधव उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथियों का स्वागत विद्यालय की आकादमिक डायरेक्टर डॉ. एस. परिमला द्वारा किया गया। तद्पश्चात विद्यालय के स्पोर्ट्स सेक्रेटरी रणजीत सिंह कुशवाह के द्वारा टॉर्च रन की शुरुआत कर टॉर्च विद्यालय के डायरेक्टर अभिषेक डोसी, सुधीर कुकरेजा व प्राचार्य पंकज किटूकले के हाथो से होते हुए मुख्य अतिथियों द्वारा फ्लेम ऑफ़ स्पोर्ट्स को प्रज्ज्वलित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिलीप जाधव जी अपने व्यक्तव्य में खेल व् इतिहास की जीवन में महत्वता पर प्रकाश डाला। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मार्चपास्ट, स्पोर्ट्स ड्रिल, रोप स्किपिंग ड्रिल, पिरामिड, गायन एवं ज़ुम्बा का रंगारंग प्रदर्शन किया गया।

स्पोर्ट्स डे की शुरुआत १०० मी. दौड़ से की गयी. इस अवसर पर और भी अन्य खेलों का आयोजन किया गया जैसे कब्बडी, टेबल टेनीस, बास्केटबॉल, स्केटिंग, रोप स्किपिंग, रस्साखिच व प्री-प्रायमेरी के छात्र-छात्राओं व् पालकों के लिए मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया. वर्ष २०१९-२० का इंटर हाउस ओवरआल चैंपियन सयुक्त रूप से फिनिक्स व फ्लेमिंगो हाउस द्वारा साझा किया गया. विद्यालय के छात्र जोयसन तिर्की को वर्ष २०१९-२० का बेस्ट स्पोर्ट्स पर्सन का अवार्ड दिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका कु. प्रियंका चौधरी व् कु. कामिनी राणावत द्वारा व प्राचार्य श्री पंकज किटूकले द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply