देवास – भोपाल के टी टी नगर स्टेडियम मे आयोजित राज्यस्तरीय गुरू नानकदेव जी प्रान्तीय ओलंपिक खेल वर्ष 2020 मे बैडमिंटन मे उज्जैन संभाग टीम का नेतृत्व कर रहे रोहित गुप्ता व युवराज वर्मा ने पुरुष वर्ग टीम के फाइनल में रीवा को 2-1 से पराजित कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया तथा शहर का नाम रोशन किया। रोहित गुप्ता व जितेंद्र डागर की जोड़ी अपने सातों राउंड जीत कर अपराजित रही, वहीं युवराज वर्मा ने फाइनल मुकाबले में रीवा के अभिमन्यु द्विवेदी को 16/21, 21/16, 21/18 से पराजित किया। विजेता खिलाडिय़ों को संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ. एस. एल. थाउसेन ने ट्रॉफी ट्रैक सूट एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के सभी खेलों में केवल उज्जैन संभाग को ही गोल्ड मेडल हासिल हुआ। खिलाडियों की इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी रीना चौहान, देवास जि़ला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय मल्होत्रा, क्लब अध्यक्ष आनंद दुबे, सचिव दिलीप चौधरी, दिलीप बारोड, राजेंद्र अग्रवाल,डॉ अमित चौबे,जैपाल राजनी, संजय सिंह पवार ,संजय शर्मा एडवोकेट ,राजेंद्र जोहरी ,अजय राणा, जितु रघुवंशी, अजय दायमा , जितेंद्र वर्मा, विजय सिंह ठाकुर, अजय शास्त्री, संतोष मंडलोई, भारत विश्वकर्मा, बलराज तिवारी, मीना राव ,परमिंदर कौर टूटेजा ,विक्की चौहान, संजय बोराडे, निहार शर्मा, रोहित खेड़ेकर,विक्रांत जोशी, संतोष दभाड़े, हेमंत गोयल, शेलेंद्र राणा,विजय गोयल, अच्युत मालाकार, पवन कारपेंटर ,प्रो अल्पना दुभाषे, दीपक परोचे आदि ने बधाई दी।
Related Posts '
16 APR
सेंट थॉमस स्कूल, देवास का ऐतिहासिक उत्कर्ष
सेंट थॉमस स्कूल, देवास का ऐतिहासिक उत्कर्ष कक्षा 10...
15 APR
ज्ञान सागर इंटरनेशनल का CBSE कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में शानदार परिणाम
ज्ञान सागर इंटरनेशनल का CBSE कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा...
15 APR
सेन थॉम एकेडमी का CBSE कक्षा 10वीं में शानदार प्रदर्शन
सेन थॉम एकेडमी का CBSE कक्षा 10वीं में शानदार...
15 APR
सेंट मेरीज़ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंड्री स्कूल का दसवीं बोर्ड परीक्षा का उत्कृष्ट परिणाम
सेंट मेरीज़ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंड्री स्कूल का...

