देवास। गोल्ड शटल फ्लाय बेडमिंटन एकेडमी द्वारा पूर्व जिला खेल अधिकारी रूचि शर्मा के विदाई समारोह में में अमरजीत सिंह खनुजा ने बतौर विशेष अतिथि कहा कि रुचि शर्मा लगभग 10 वर्षों से देवास की खेलों में प्रगति के लिए सतत् प्रयासरत रही एवं उनके मार्गदर्शन में देवास बेडमिंटन ने अनेक उपलब्धियाँ हासिल की। वही एकेडमी के सचिव अर्जुन सिंह ने सुश्री शर्मा के कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि आपने हमेशा ही निडर रहते हुए बड़े साहसपूर्ण तरीक़े से खेलों के विकास के लिए कार्य किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रोफ़ेसर एस. एम. त्रिवेदी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजीव खंडेलवाल ,वीरधवल पोतेकर , अज़ीज़ खान ,लीना लोंढ़े थी। वही खिलाडिय़ों एवं अभिभावकों द्वारा सुश्री रुचि शर्मा को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। अतिथियों का स्वागत यश सोनी, किशोर पाँचाल ,उज्जवल सातालकर ,अंकुर बाँठिया , अरविन्दर खनुजा ,ज़हीर कुरेशी ,नितिन पटेल ,इक़बाल कुरेशी, दीपिका सातालकर, सुलोचना पाँचाल ,किरण पटेल ,अक्षय गुप्ता ,शुभम मालवीय, रॉबिन राजपाल आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन यशवंत ड़ागोरा ने किया एवं आभार किशोर पाँचाल ने माना।
Related Posts '
16 APR
सेंट थॉमस स्कूल, देवास का ऐतिहासिक उत्कर्ष
सेंट थॉमस स्कूल, देवास का ऐतिहासिक उत्कर्ष कक्षा 10...
15 APR
ज्ञान सागर इंटरनेशनल का CBSE कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में शानदार परिणाम
ज्ञान सागर इंटरनेशनल का CBSE कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा...
15 APR
सेन थॉम एकेडमी का CBSE कक्षा 10वीं में शानदार प्रदर्शन
सेन थॉम एकेडमी का CBSE कक्षा 10वीं में शानदार...
15 APR
सेंट मेरीज़ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंड्री स्कूल का दसवीं बोर्ड परीक्षा का उत्कृष्ट परिणाम
सेंट मेरीज़ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंड्री स्कूल का...

