देवास। गार्डनस एसोसिएशन द्वारा मल्हार स्मृति मंदिर में 23 एवं 24 फरवरी को दो दिवसीय निशुल्क पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी का शुभारंभ 23 फरवरी को शाम 5 बजे जिलाधीश डॉ. श्रीकांत पाण्डेय द्वारा किया जाएगा। किन्हीं कारणों से वसंतोत्सव की पुष्पप्रदर्शनी की परम्परा खंडित हो गई थी। पर्यावरण और निसर्ग के प्रति हमारा उत्तरदायित्व भी इस बहाने निभाएं। पुष्प प्रदर्शनी से प्रेरित होकर कई लोगों के बगीचे सुशोभित होते थे। वही पुष्पपे्रम पुर्नजीवित करना हमारे लिये गौरव की बात होगी। ऋतुराज बसंत भी प्रकृति पर अपनी प्रदर्शनी लगाकर हमारे मन को असीम आनंद से भर देते हैं। पुष्प प्रदर्शनी यांत्रिक जीवन की निरसता को दूर करेगी तथा हमारे मन को आनंद से भर देगी। आमजन के अवलोकन के लिए प्रदर्शनी का समय शाम 5 से रात्रि 9 बजे तक रहेगा।
Related Posts '
26 AUG
स्कूल वैन घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, सख्त कार्रवाई के निर्देश
स्कूल वैन घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान,...
25 AUG
राष्ट्रीय खेल दिवस पर अमलतास विश्वविद्यालय में होगा खेलो इंडिया संवाद
राष्ट्रीय खेल दिवस पर अमलतास विश्वविद्यालय में...
25 AUG
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर 15 अधिकारियों के वेतन काटने के आदेश
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर 15...
25 AUG
सेन थॉम ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने मनाया ओणम, ईद मिलाद-उन-नबी और रक्षाबंधन का उल्लास
सेन थॉम ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने मनाया ओणम, ईद...

