देवास। दिलीप परमार ने शिव कुमार तिवारी, मनीष रघुवंशी, अमित पाण्डे, जीवन विश्वकर्मा, जगन्नाथ परिहार के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को शिकायत कर बताया कि इन लोगों ने स्वराज इंडिया मल्टी प्रपोज कॉपरेटिव सोसायटी बनाकर हमारे साथ धोखाधड़ी की है। इन लोगों द्वारा कालानी बाग शीबा होटल के पीछे आफिस संचालित किया जा रहा था वर्तमान में इनका ऑफिस ए/ए17 एवेन्यु तुलसी नगर इंदौर में है। इन लोगों द्वारा हमें राशि दुगनी करने का लालच देकर हमसे राशि जमा करवाई गई। हमारे द्वारा समय पूर्ण होने के बाद जब इनसे राशि मांगी गई तो इन लोगों ने हमें चेक दिए थे लेकिन वो चेक भी बाउंस हो गए और हमारे द्वारा राशि मांगने पर इन लोगों द्वारा टालमटोल किया जाने लगा और बार बार राशि मांगने पर इन्होंने कहा कि हम तो ऐसे ही लोगों को बेवकूफ बनाकर पैसा लेते है तुमसे जो बने वो कर लो, हमारा कोई भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। हमने जो इनको राशि जमा करवाई थी उसकी रसीद हमारे पास है। परमार ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि इन लोगों केे खिलाफ अमानत में खयानत तथा धोखाधड़ी की कार्यवाही की जाए तथा हमें हमारा पैसा वापस दिलाया जाए।
Related Posts '
27 OCT
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और एक रजत पदक
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और...
26 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0 दीपावली मेले का हुआ समापन
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0...
26 OCT
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से जुड़े 10 आरोपी गिरफ्तार
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से...
24 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय स्वयंसिद्धा दीपावली मेले का शुभारंभ
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय...

