सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी की अनुशंसा पर 07 निर्माण कार्यों के लिए 30 लाख रुपए स्वीकृत

देवास, 22 फरवरी 2020/ सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना अन्तर्गत सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी की अनुशंसा पर कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय द्वारा विकासखंड देवास तथा विकासखण्ड टोंकखर्द के ग्रामों में 07 निर्माण कार्यों के लिए 30 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
जारी आदेश अनुसार देवास विकासखंड के ग्राम हेबतपुरा में सीमेंट कांक्रिट मार्ग एवं नाली निर्माण के लिए 5 लाख रूपये, ग्राम आगरोद में सीमेंट कांक्रिट मार्ग एवं नाली निर्माण के लिए 5 लाख रूपये, ग्राम कवडी में टिन शेड निर्माण के लिए 5 लाख रूपये, ग्राम कोलुखेडी में सार्वजनिक सामुदायिक भवन परिसर में पेवर ब्लाक निर्माण के लिए 2 लाख रूपये तथा टोंकखुर्द विकासखण्ड के ग्राम मुंडलादेव में सीमेंट कांक्रिट मार्ग एवं नाली निर्माण के लिए 5 लाख रूपये, ग्राम जिरवाय में सीमेंट कांक्रिट मार्ग एवं नाली निर्माण के लिए 5 लाख रूपये तथा ग्राम पाडल्या में खरंजा एवं नाली निर्माण के लिए 3 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply