देवास/ शहर के निगम संबंधी भवन, भूमि के बकाया संपत्तिकर, जलकर, लायसेंस फीस, निगम स्वामित्व की दुकान किराया, यूजर चार्जेस सख्ती से वसुली हेतु निगम के गठित दलो द्वारा सम्पूर्ण शहर मे सतत रूप से जाकर वसुली की जा रही है। नगर निगम आयुक्त संजना जैन ने बताया कि बकाया संपत्तिकर, जलकर, लायसेंस फीस, दुकान किराये की राशि की वसुली मे करदाताओ से बकाया संपत्तिकर की वसुलने हेतु गठित दलो द्वारा मौके पर जाकर करो की वसुली की जा रही है। जिसमे संपत्तिकर की वसुली के रूप मे करदाताओ द्वारा बकाया संपत्तिकर की राशि रूपये 40 हजार की राशि चैक द्वारा जमा कराई गई। औद्योगिक क्षेत्र से बकाया संपत्तिकर की राशि रूपये 2 लाख 98 हजार 771 की वसुली की गई। निगम संपत्तिकर काउंटर पर करदाताओ द्वारा 3 लाख 4 हजार 387 जमा कराये गये। इसी प्रकार जलकर दाताओ द्वारा बकाया जलकर की राशि 53 हजार कुर्की की कार्यवाही के दौरान जमा कराये गये तथा काउंटर पर 68 हजार 9 सौ 60 रूपये जमा कराये गये। यूजर चार्जेस की 1 लाख 69 हजार 630 रूपये की वसुली की गई। निगम स्वामित्व की दुकान किराये की बकाया राशि रूपये 37 हजार दलो द्वारा वसुली गई। शहर के व्यवसाईयो द्वारा लायसेंस शुल्क की राशि 13 हजार 545 रूपये निगम को जमा कराये गये तथा चैक द्वारा 30 हजार 320 रूपये जमा कराये गये।
वसुली के दौरान निगम राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक, राजस्व निरीक्षक प्रकाश जैतवाल, अजीज खान, रामचन्द्र हरके, इन्द्रजीत कपूर, सहायक राजस्व निरीक्षक संजय पारखे, जितेन्द्र मेहता उपस्थित रहे।

