देवास। आईटीसी चौपाल सागर में चौपाल महोत्सव के दूसरे दिन प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेट देवास के अमिताभ जोशी एवं मार्केटिंग एवं फ्लेसमेंट मैनेजर यादव ने बच्चो का मार्गदर्शन करते हुए अच्छे केरियर के सूत्र बताए।

कीडजी स्कूल एवं एकेडमिक हाई सेकेण्डरी स्कूल, डाईट कॉलेज के विद्यार्थियो ने खेल एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओ में भाग लिया। तत्पश्चात सभी पुरूस्कार दिया गया। किसानो को पशु, औषधि, जैविक खाद एवं कृषि की नई पद्धतियो के बारे में आडियो एवं विजुअल के माध्यम से अवगत कराया गया। बच्चो ने नृत्य एवं संगीत के कार्यक्रमो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसका फाईनल राउण्ड महोत्सव के अंतिम दिवस 23 फरवरी को चौपाल सागर में ही शाम 4 बजे आयोजित होगा।

