तीन दिवसीय ध्यानोत्सव का शुभारंभ, प्रथम दिवस 800 लोगो ने लिया लाभ

देवास। संस्था हार्टफुलेस द्वारा तीन दिवसीय ध्यानोत्सव का शुभारंभ रेल्वे स्टेशन रोड़ स्थित गीता भवन में किया गया। जिसके प्रथम दिवस 800 से अधिक लोगो ने एक साथ ध्यान किया। यह ध्यानोत्सव शाम 6.30 से 7.30 बजे तक आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक कृष्णावेणी देसावतु ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्रीमती देसावतु ने कार्यक्रम को संबोंधित करते हुए कहा कि हार्टफलनेस पद्धति द्वारा सहजता से ध्यान के माध्यम से क्रोध व अपराध मुक्त वातावरण बनाने में सहायक होता है। ध्यान के माध्यम से हम अपना जीवन सरल एवं सुखमय बना सकते है। कार्यक्रम के प्रारंभ में हार्टफुलनेस संस्था के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसका मुख्यालय कान्हा शांतिवनम हैदाराबाद में स्थित है, जिसके प्रमुख कमलेश डी. पटेल है। इसकी शाखाएं पूरे विश्व में 150 से ज्यादा देशो में नि:शुल्क सेवाएं दे रहे है। कार्यक्रम में समस्त नगरवासियो से उपस्थित होकर ध्यानोत्सव का लाभ लेने की अपील की है।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply