86 मामले संतुष्टि पूर्वक बंद, लंबित मामलों में अधिकारियों ने दर्ज किए जवाब
देवास/ कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पांडेय के मार्गदर्शन में रविवार को सीएम हेल्पलाइन से संबंधित लंबित मामलों के त्वरित व संतुष्टि पूर्वक निराकरण के लिए विशेष शिविर बागली विकासखण्ड में आयोजित किया गया।
शिविर में विभागीय अधिकारियों ने सीएम हेल्पलाइन में लंबित मामलों में संबंधित आवेदकों/शिकायतकर्ताओं से चर्चा कर अपने-अपने विभाग के लंबित सभी मामलों में जवाब दर्ज किए। शिविर में विभिन्न विभागों में लंबित 86 मामले संतुष्टि पूर्वक बंद किए गए। इन मामलों में शिकायतकर्ताओं ने सीएम हेल्पलाइन में फोन कर अपना संतोष प्रकट किया।
विशेष शिविर में एसडीम अजित श्रीवास्तव, तहसीलदार दीपाली जाधव तथा जनपद पंचायत सीईओ अमित व्यास के अलावा संबंधित विभागों के जिला अधिकारीगण व विकासखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

