देवास। परसराम व्यायाम शाला के आयोजक जितेन्द्र पहलवान ने बताया कि देवास चैम्पियन दंगल का आयोजन 23 फरवरी को ऐरिना कुश्ती मैदान पर हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराज विक्रमसिंह पवार थे। विशेष अतिथि जितेन्द्रसिंह दरबार थे। अतिथियों का स्वागत जितेन्द्र यादव पहलवान, कमल यादव पहलवान, तेजसिंह पार्षद, राजू पहलवान आदि ने किया।
जिसमें मध्यप्रदेश के सभी शहरों इंंदौर, उज्जैन, मंदसौर नीमच, शाजापुर, आष्टा, सीहोर, भोपाल एवं देवास के पहलवानों ने भाग लिया। दंगल में प्रमुख कुश्ती देवास के अभिभाषक नईम शेख शाही अखाड़ा पंचायत मोहसीनपुरा व धर्मेन्द्र पहलवान इंदौर के बीच हुई। कुश्ती में नइ्रम पहलवान ने विजयश्री हासिल की। दूसरी प्रमुख कुश्ती शंभू पहलवान व कमलेश पहलवान उज्जैन के बीच हुई जिसमें शंभू पहलवान विजयी रहे। कुश्ती में देवास केे संदीप यादव पहलवान, महिला पहलवान जेबा मंसूरी, सावेज पहलवान, हाजी जहीन पहलवान, इंजमाम पहलवान, साहिल पहलवान भी विजयी रहे।
कार्यक्रम का संचालन कमल पहलवान, मनीष पहलवान एवं राजू पहलवान ने किया। इस अवसर पर आयोजक जितेन्द्र पहलवान का सम्मान भी किया गया ।

