वारिस पठान की सनद छीनकर राष्ट्रद्रोह में अविलम्ब गिरफ्तार किया जाये

भारत रक्षा मंच ने धमकाने-भड़काने बयान पर आक्रोश जताते सौंपा ज्ञापन
देवास। एआईएमआईएम नेता वारिस पठान पर राष्ट्रद्रोह मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्यवाही करने एवं पार्टी की मान्यता रद्द करने की मांग को लेकर भारत रक्षा मंच ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन का वाचन करते हुए जिलाध्यक्ष नमईश तिवारी ने बताया कि कर्नाटक राज्य के कलबुर्गी शहर में आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता, पैसे से वकील वारिस पठान द्वारा रैली में देश के बहुसंख्यक हिन्दू समाज को धमकाने वाला बयान दिया गया। संसद द्वारा पारित कानून सीएए के विरोध में आयोजित रैली में वारिस पठान ने धमकाते हुए कहा कि हम 15 करोड़ मुसलमान, 100 करोड़ हिन्दुओ पर भारी पडेंगे, याद रखना मेरी यह बात। वारिस पठान की इस धमकी से देश में हिन्दू समाज की सम्प्रभुता, सुरक्षा एवं शांति को खतरा उत्पन्न हो गया है।
समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। दुख एवं खेद की बात यह है कि वारिस पठान ने जब यह बयान दिया, उस समय एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी भी मंच पर उपस्थित थे। वारिस द्वारा सार्वजनिक रूप से पूर्व में भी देशविरोधी बयानबाजी की जाती रही है। ज्ञापन में भारत रक्षा मंच ने मांग की है कि वारिस पठान की सनद छीनी जाकर, राष्ट्रद्रोह सहित कठोर कानूनी कार्यवाही करते हुए अविलम्ब गिरफ्तारी की जाये, ताकि इस प्रकार के भड़काने-धमकाने वाले बयान की पुनरावृत्ति नहीं हो। मजहबी कट्टरता के आधार पर देश एवं समाज में नफरत फैलाने वाली आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी (एआईएमआईएम) की राजनैतिक मान्यता रद्द की जाये। इस अवसर पर राहुल रघुवंशी, निलेश वर्मा, प्रद्युम्रसिंह गौड़, भरत यादव, पृथ्वीराजसिंह सिसोदिया, अभिमन्यु कौशल, राहुल बना, विनय पंडित, निलेश वर्मा, आनंदसिंह ठाकुर, धीरज विजयवर्गीय, अभिषेक माली, अतुल शुक्ला, अंचित शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply