जनगणना-2021 के तहत मकानों की गणना कार्य संबंधी प्रशिक्षण प्रारंभ

देवास 24 फरवरी 2020/ कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय की उपस्थिति में जनगणना-2021 के पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के संबंध में जनगणना अधिकारियों तथा सहायक जनगणना कर्मचारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण में एसडीएम देवास अरविन्द चौहान, डिप्टी कलेक्टर नरेन्द्र धुर्वे एवं जिले के एसडीएम, तहसीलदार, सीएमओ तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
प्रशिक्षण में बताया गया कि जनगणना में कोई भी व्यवक्ति गणना से छूट न पाए और न ही किसी का नाम दो बार अंकित हो, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये। प्रशिक्षण में जनगणना 2021 के लिए बने चार्ज रजिस्टार को भरने की विधि बताई। जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रबंधन प्रणाली के बारे में बताया गया कि जनगणना 2021 मोबाईल आधारित डेटा संग्रहण की शुरूआत के साथ वास्तविक समय की निगरानी और प्रबंधन के लिए एक प्रणाली की परिकल्पना की गई है। राष्ट्रीय जनगणना 2021 रजिस्टर एनपीआर को अदयतन करने के साथ एनपीआर माडयूल भी शामिल किया गया है।
प्रशिक्षण में बताया गया कि वर्ष 2021 की जनगणना भी उसी तरह होगी जैसे वर्ष 2011 में की गई थी। इसमें भी वे सभी आंकड़े एकत्रित किए जाएंगे जो वर्ष 2011 की जनगणना में एकत्र किए गए थे। वर्ष 2011 की जनगणना में पहली बार बनाए गए राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को इस जनगणना के तहत मकानों की गणना के दौरान अद्यतन किया जाएगा।
प्रशिक्षण में जनगणना 2021 प्रबंधन और निगरानी पोर्टल सीएमएमएस मे उपलब्ध सुविधा की विस्तार से जानकारी देते हुए सीएमएमएस पोर्टल के उपयोग यूजर के प्रकार एवं उनकी भूमिका यूजर कैसे बनाए, यूजर बनाने के चरण, यूजर मैनेजमेन्ट विकल्प, प्रगणको और पर्यवेक्षकों द्वारा बैंक विवरण सहित क्रेडेंसियल्स की स्वयमान्यता, पोर्टल में उपलब्ध् विभिन्न् अनुभाग जनगणना की प्रगति, डेश बोर्ड, मकान सूचीकरण, राष्ट्रीय जनगणना रजिस्टर, जनसंख्या की गणना, चार्ज की जानकारी, मास्टर डायरेक्ट्रीज, आदि बिन्दुओं पर विस्तार से जानकारी दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply