देवास 02 अप्रैल 2020/ अधीक्षक डाकघर इंदौर मौफसिल मण्डल इंदौर ने बताया कि वर्तमान में कोरोना ( COVID – 19 ) के संक्रमण सम्बन्धी आपदा के कारण सरकार द्वारा पेंशनरो के बैंक खातो, जनधन / पेंशन व डी. बी. टी. खातो में माह मार्च एवं अप्रैल 2020 की विभिन्न पेंशन योजनाओ की अग्रिम राशियों को हितग्राहियों के खातो में ई – अंतरण के माध्यम से जमा की जा चुकी है, किन्तु खाता धारको को लॉक डाउन के कारण उनके बैंको तक पहुच पाना सम्भव नहीं हो पा रहा है। अतः ऐसी कठिन परिस्थिति में डाक विभाग के कर्मचारी ( डाकपाल / उप डाकपाल शाखा डाकपाल ) हितग्राहियों की मदद कर सकते है और उन्हें AEPS के माध्यम से उनके घरो में रहकर ही उनकी जमा राशी को खातो से निकासी में मदद कर सकते है। चाहे खाता किसी भी बैंक में खुला हुआ हो। उन्होंने हितग्राहियों से अपील है कि वे इस सेवा का लाभ ले एवं कोरोना वायरस से लड़ने में सोशल डीस्टेंसिंग बरकरार रख देश की सेवा में अपना योगदान प्रदान करे। साथ ही हितग्राहियों से यह भी अनुरोध है कि संक्रमण और नही फैले इसके लिए प्रत्येक ट्रांजेक्शन के पहले एवं बाद में अपने हाथ साबुन से धोये सोशल डीस्टेंसिंग का ध्यान रखे। ट्रांजेक्शन के पूर्व मास्क या रुमाल लगावे। छिकते एवं खासते वक्त रुमाल का इस्तमाल अवश्य करे। भुगतान के समय अपना IPPB खाता नंबर एवं आधार कार्ड साथ रखे।
Related Posts '
26 AUG
स्कूल वैन घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, सख्त कार्रवाई के निर्देश
स्कूल वैन घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान,...
25 AUG
राष्ट्रीय खेल दिवस पर अमलतास विश्वविद्यालय में होगा खेलो इंडिया संवाद
राष्ट्रीय खेल दिवस पर अमलतास विश्वविद्यालय में...
25 AUG
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर 15 अधिकारियों के वेतन काटने के आदेश
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर 15...
25 AUG
सेन थॉम ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने मनाया ओणम, ईद मिलाद-उन-नबी और रक्षाबंधन का उल्लास
सेन थॉम ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने मनाया ओणम, ईद...

