कोरोना से लड़ने के लिए रामनवमी के उपलक्ष्य पर सोशल मिडिया से किया था आह्वान
देवास/ कोरोना की लड़ाई में भारत का हर नागरिक अपना – अपना योगदान दे रहा हे। इसी लड़ाई में रामनवमी के उपलक्ष्य पर सोशल मिडिया से किया था आह्वान जिसमे यह लिखा था की भगवान श्री राम का जन्मदिन है और कोरोना के कारण इस बार जुलूस नहीं निकलेगा, तो सभी भक्तों से निवेदन है कि आप सभी अपने-अपने घरों के बाहर शाम 7:30 बजे 9 दीप जलाये। भले दीप नए हो या पुराने हो पर हमे इस त्यौहार को एक नया रूप देंगे ओर
पुरे भारत में आज की रात को दीपावली में बदलकर एक नयी मिसाल देना है।
यह मेसेज सोशल मिडिया पर फैला और लोगो ने ठीक शाम 7:30 बजे पुरे गली मोहल्लो में अपने – अपने घरो में दीप जलाये जिससे हर ओर दीपावली सा प्रतीत हुआ। कई लोगो ने आतिशबाजी भी की। ऐसा ही आव्हान जनता कर्फ्य में 22 मार्च को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थाली, ताली बजा कर कोरोना फाइटर का सम्मान करने को किया था। उस दिन भी पुरे भारत में एक अलग सा सकारात्मक माहौल बना था। आज यह सिद्ध होता हे की देश में जब भी मुसीबत आएगी तब पुरे देश के लोग एक होकर उससे लड़ेंगे और जीतेंगे भी।