देवास 06 अप्रैल 2020/ कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु नगर निगम द्वारा प्रतिदिन शहर मे सेनेटाईजेशन का कार्य किया जा रहा है । आज नगर निगम द्वारा शहर के वार्ड क्रमांक 2 , 8 , 11 , 14 , 24 , 40 सहित ऐपेक्स हास्पिटल मे सेनेटाईजेशन का कार्य किया गया । इसी प्रकार शहर मे कीटनाशक दवाईयो को छिड़काव भी निगम द्वारा किया जा रहा है । जिसमे प्रेम नगर पार्ट – 1 एवं पार्ट – 2 , राधानगर , सुदर्शन नगर , नवदुर्गा नगर , कबीट कालोनी , गीताश्री ड्रीम सीटी , अष्ट विनायक नगर के क्षेत्रो मे फागिंग मशीन द्वारा कीटनाशक दवाई का छिड़काव किया गया । शहर की साफ – सफाई व्यवस्था हेतु वार्डो मे व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है । जिसके अर्न्तगत वार्ड क्रमांक 2 , 3 . उज्जैन रोड बीमा अस्पताल , आदि क्षेत्रो के मार्गों पर झाडु लगाई गई तथा नाला , नालियो की सफाई की गई । नगर निगम द्वारा कोरोना वायरस के संकमण से बचाव हेतु निगम के प्रशासनिक भवन मे निगम के कर्मचारी एवं आगंतुकों के आने – जाने के लिये सेनेटाईजेशन किये जाने हेतु सेनेटाईजर मशीन स्थापित की गई है ।
Related Posts '
27 OCT
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और एक रजत पदक
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और...
26 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0 दीपावली मेले का हुआ समापन
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0...
26 OCT
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से जुड़े 10 आरोपी गिरफ्तार
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से...
24 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय स्वयंसिद्धा दीपावली मेले का शुभारंभ
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय...

