देवास। आज कोरोना वायरस से पूरा देश लड़ रहा है वही कोरोना योद्धा पूरी क्षमता से देशहित में कार्य कर रहे है। फिर भी असामाजिक तत्वों द्वारा लॉक डाउन का पालन ठीक से नहीं किया जा रहा है। उसको लेकर आम लोग के मन मे कई सवाल किये गए है जैसे की-
-असामाजिक तत्व जो नोट को फेक रहे है जगह जगह थूक रहे है उन पर कार्यवाही करने के लिये प्रशासन क्या सख्ती अपनाएगा।
-सन्दिग्ध इलाकों में ड्रोन कैमरे से निगरानी क्यो नहीं कि जा रही है।
-देवास में कुछ दिनों पूर्व इंदौर से कई लोगो के आने की घटना हुई है, इन्हें क्यो नहीं रोका गया।
-देवास में कोरोना पॉजिटिव केस जिस प्रकार बड़ रहे उस प्रकार क्या हम भी इंदौर की ओर हमारे कदम बढ़ा रहे है।
-कोरोना पॉजिटिव लोगो के परिवार की हिस्ट्री क्यो नहीं पता कर पा रहे है।
-कालोनी मोहल्लो में सब्जी फल बेचने वालों को आई.डी.कार्ड क्यो नहीं दिए जा रहे है।
-जिनके पास राशन कार्ड नहीं है क्या उन्हें भी राशन सामग्री सरकार द्वारा दी जाएगी।
-किसान अपना अनाज जब मंडी बेचने आएगा तो क्या हम्माल ओर किसान के बीच सोशल डिस्डेनसिंग का पालन हो पायेगा।
ऐसे कितने ही सवाल है जो देवास के हर आम लोगो के मन मे आ रहे है। हमारा प्रयास है कि इन सवालों को सम्बंधित फ़ोरम में पहुचाने का प्रयास करेंगे।