देवास 19 अप्रैल 2020/ कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पाण्डेय ने कोरोना वायरस संक्रमण COVID – 19 के रोकथाम एवं बचाव हेतु जिला संकट प्रबंधन समूह ( District Crisis Management Group ) का गठन किया है ।
जारी आदेशानुसार जिला संकट प्रबंधन समूह में सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी , विधायक सोनकच्छ सज्जन सिंह वर्मा, विधायक देवास श्रीमती गायत्री राजे पवार , विधायक खातेगांव आशीष शर्मा, विधायक बागली पहाड़ सिंह कन्नौजे, पुलिस अधीक्षक जिला देवास, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवास, आयुक्त – नगर पालिक निगम देवास, लीलाधर उपाध्याय खेड़ापति मारुति मंदिर देवास, इरफान एहमद शहर काजी सीनियर देवास, अबूल कलाम जूनियर शहर काजी देवास, सरदार गुरूचरण सलूजा सिक्ख समाज देवास, फादर संदीप कुमार वहाईट चर्च नगर निगम के पास देवास, आमिल शाह बोरा समाज देवास, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला देवास, सिविल सर्जन जिला अस्पताल देवास, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड देवास, डॉ . योगेश वालिम्बे देवास तथा जिला समन्वयक जन अभियान परिषद देवास शामिल है।
उक्त दल कोरोना वायरस संक्रमण से उत्पन्न आपात स्थिति के नियंत्रण हेतु राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप समय – समय पर आकस्मिक कार्य योजना अनुसार आवश्यक कार्यवाही करेंगे। समय – समय पर उपलब्धता अनुसार अन्य समाज सेवक / स्वयंसेवी संस्था / जनप्रतिनिधि को भी बैठक मे आहूत किया जा सकेगा।