राजाभाऊ महांकाल विकास समिति की सेवा का 19 वा दिन

देवास। राजाभाऊ महांकाल विकास समिति(आवास नगर) द्वारा जन सहयोग से लगातार 19 दिनों से 500 के लगभग भोजन पैकेट्स का वितरण किया जा रहा है। भोजन पैकेट्स निर्माण से लेकर वितरण की व्यवस्थाओं में अनेक समाजसेवियों का सहयोग प्राप्त हो रहा है।
आज समिति द्वारा सब्जी, पूड़ी के साथ खीर का भी वितरण किया गया। आज भोजन व्यवस्था में सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी ने भी संस्था को सहयोग करते हुए पैकेट्स भी बनाये एवं सेवा दे रहे कार्यकर्ताओ का मनोबल बढ़ाया। यह जानकारी शम्भू अग्रवाल ने दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply