देवास। जिले में अभी तक कोरोना पॉजिटिव 19 केस पाए गए है। जिला इसे रोकने हेतु अपना हर संभव प्रयास कर रहा है और एक हद तक इस लड़ाई में हम इस वायरस को रोकने में सफल भी हो रहे है। संस्था आसरा सामाजिक लोक कल्याण समिति द्वारा लोक डाउन प्रथम दिन से जरुरत मंद तक भोजन के पेकेट वितरण करने का कार्य कर रही है।
संस्था आसरा सिमंस गमेसा और सी एल पि इंडिया के साथ मिलकर टोंकखुर्द क्षेत्र में समुदाय के लिए डेरी डेवलपमेंट का कार्य कर रही है। सिमंस गमेसा और सी एल पि इंडिया इस आपदा की घडी में टोंकखुर्द के उन गाँव में जिसे उसने गोद ले रखे है। उसमें कार्य कर रही है , पर जिला स्तर से प्राप्त आवश्यकता को देखते हुवे आज सिमंस गमेसा ने 22 पल्स ओक्सी मीटर कलेक्टर कार्यालय में जाकर कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत और अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी की उपस्थिति में प्रशासन को सिमंस गमेसा एरिया मेनेजर पुष्पेन्द्र नारूका के हाथों से हस्तांतरण किये। सी एल पि इंडिया पूर्व से देवास शहर में वितरित किये जा रहे भोजन पेकेट में अपना सहयोग भोजन पेकेट के कर्मचारी और गेस के खर्च के रूप में 15 अप्रैल से नियमित कर रही है। आसरा के सी इ ओ ने बताया की सिमंस गमेसा और सी एल पि इंडिया आने वाले समय में आसरा सामाजिक लोक कल्याण समिति के साथ मिलकर टोंकखुर्द के गोद लिए गए विलेज में समुदाय के लिए राशन और आवश्यकता अनुसार नियमित कार्य करेगी।