चलित सुंदरकांड अयोध्या पैदल यात्रा 24 को

– दिव्य योग संस्थान के योग गुरु राजेश बैरागी के सानिध्य में अयोध्या जाएंगे कई योग साधक देवास। अयोध्या जाकर श्री रामलला के दर्शन करने के लिए हर कोई आतुर है और राम भक्त अलग-अलग व्यवस्था के साथ अयोध्या पहुंच रहे है। इसी क्रम में दिव्य योग संस्थान के योग गुरु राजेश बैरागी अन्य योग […]

महा-प्रभात फेरियो में निकले हजारो रामभक्त

माता टेकरी में भी निकली प्रभात फेरी – मेरी बस्ती मेरी अयोध्या देवास। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में देवास पूर्णत: राममय हो गया है। अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम तय होते ही देवास में अनेक मोहल्लों, गलियों, बस्तियों में प्रभात फेरिया आरंभ हो गई थी,जिसका क्रम महीनों […]

देवास में ‘’श्री लीला समारोह’’ के अंतिम दिवस निषादराज गुह्य लीला का आयोजन हुआ

————– कलाकारो ने दी मनमोहक प्रस्तुति, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध ———— देवास 16 जनवरी 2024/ मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से सयाजी द्वार देवास पर तीन दिवसीय श्री लीला समारोह आयोजित किया गया। श्रीलीला समारोह के तीसरे और अंतिम दिन मंगलवार की संध्या को आकाश बरवडे(बैतूल) के निर्देशन में निषादराज गुह्य लीला […]

श्री लीला समारोह के अन्तर्गत दूसरे दिन भक्तिमति शबरी लीला का हुआ आयोजन

————– समारोह के तीसरे दिन निषादराज गुह्य लीला की प्रस्तुति दी जाएगी ————– देवास 15 जनवरी 2024/ मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से सयाजी द्वार देवास पर तीन दिवसीय श्री लीला समारोह आयोजित किया जा रहा है। श्रीलीला समारोह के दूसरे दिन सोमवार की संध्या को भक्तिमति शबरी लीला का आयोजन […]

राममय टेबल कैलेंडर का हुआ विमोचन

देवास। मां चामुंडा एडवरटाइजिंग हर वर्ष टेबल कैलेंडर निकलती है। जो की रचनात्मक तरीके से और एक संदेश के साथ कैलेंडर निकलती है। विजेंद्र उपाध्याय द्वारा बताया गया कि पूर्व में एजेंसी के बनाए संदेश वाले कैलेंडर के कुछ रचनात्मक कार्य को लेकर एजेंसी को सम्मान भी मिला है। इसी कड़ी में एजेंसी ने 2024 […]

संस्था देववासिनी के सेकड़ो सदस्यों ने माता टेकरी सीढ़ी मार्ग पर की सफाई

सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक धोया सीढ़ी मार्ग, सांसद सोलंकी ने भी चलाया वायपर देवास। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 से 21 जनवरी तक देशभर में सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए है। प्रधानमंत्री मोदी जी […]

हमारी संस्कृति के इस उत्सव को,इन सुंदर तस्वीरों को नौजवानों को दिखाना बहुत जरूरी-विधायक पवार

पतंग,डोर,तिल-गुड़ का वितरण,देश भर के नामी कवि करेंगे काव्य पाठ..हिंद रक्षक संगठन का भव्य आयोजन देवास। हिंद रक्षक संगठन के बैनर तले प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय नावेल्टी चौराहा पर 15 जनवरी मकर संक्रांति पर भव्य पतंग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जहां सुबह पतंग, डोर, तिल-गुड़ का वितरण किया जाएगा। […]

पुरुषोत्तम को अपना ध्येय बना लेना, इससे मनुष्य एक दिन पुरुषोत्तम में मिलकर एकाकार हो जायगा :- आचार्य विश्वदेवानन्द अवधूत

देवास। आनंदमार्ग प्रचारक संघ जिला देवास के उपभुक्तिप्रधान हेमेन्द्र निगम काकू ने बताया कि आनंद नगर में 30 दिसंबर से 01जनवरी 2024 तक आयोजित आनंद मार्ग प्रचारक संघ के विश्वस्तरीय धर्म महासम्मेलन में देश/विदेश के मार्गी भक्तों ने धर्म महासम्मेलन में भाग लिया। उक्त सम्मेलन में ग्लोबल सेक्रेट्री आचार्य अभिरामानन्द अवधूत, आचार्य रामेन्द्रानन्द अवधूत, आचार्य […]

पैदल अयोध्या जा रही शबनम व साथियों का देवास में जगह-जगह स्वागत

देवास। मुंबई से अयोध्या पैदल जा रही शबनम शेख व उसके दो साथी विनीत पांडे व रामानुज शर्मा मंगलवार को सुबह 9 बजे ग्राम क्षिप्रा से निकलकर देवास की ओर रूख दिया। इस दौरान शबनम का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान भाव-विभोर होकर शबनम ने कहा कि मध्यप्रदेश खासकर देवास-इंदौर में उसे बहुत प्यार […]

आनंदनगर आनंदमार्गियो के लिए बैकुंठ के समान है

जब परम पुरुष की गोद में पहुंचकर मनुष्य इन कुंठाओं से मुक्त होकर परम आत्मीय ईश्वर प्रेम की अनुभूति लाभ करता है – बैकुंठ कहलाता है देवास। आनंद मार्ग प्रचारक संघ जिला देवास के भुक्ति प्रधान दीपसिंह तंवर एवं आचार्य हृदयेश ब्रह्मचारी ने बताया कि आनंद नगर में विश्व स्तरीय धर्म महासम्मेलन 30 दिसंबर 2023 […]

दिगंबरा श्रीपाद वल्लभ दिगंबरा… जय घोष के साथ भक्त पहुंचे बांगर दर्शन कर प्रसादी का लिया लाभ

श्री दत्त जयंती के उपलक्ष्य में पिछले 48 सालों से क्षेत्र बांगर में हो रहे भंडारे में इस वर्ष भी ऐतिहासिक भक्तगण मध्य प्रदेश के बाहर से भी महाप्रसादी ग्रहण करने श्रीदत्त मंदिर बांगर परिसर प्रांगण में पहुंचे। प्रातः11:00 बजे भगवान दत्तात्रेय की आरती के बाद महा प्रसादी भंडारे का प्रारंभ हुआ जो देर शाम […]

दिव्य योग संस्थान ने किया राम भक्तों का अभिनंदन

– मुंबई से अयोध्या पैदल जा रहे राम भक्त भजन संध्या में झूम उठे, भंडारे का हुआ आयोजन देवास। मुंबई से अयोध्या भगवान रामलला दर्शन के लिए पैदल जा रहे राम भक्तों का जत्था गुरुवार को देवास पहुंचा, जिनका नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। साथ ही स्थानीय मंडी धर्मशाला में दिव्य योग […]

श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हेतु अयोध्या से पधारे पुनीत अक्षत कलश का पूजन

देवास। श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमित अयोध्या से पधारे पुनीत अक्षत कलश का पूजन एवं वितरण का कार्यक्रम स्थानीय जवाहर चौक में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा प्रभु श्री राम जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ववलन कर हुआ इस अवसर पर बड़ी संख्या में राम भक्त […]

राम कथा का कोई फल नहीं, राम कथा ही फल है- पुष्पानंद महाराज

देवास। राम कथा का कोई फल नहीं ।राम कथा ही फल है। जीवन में किए गए समस्त सत्कर्मों का फल राम कथा के रूप में जीव को प्राप्त होता है। जब हमारे मन में राम कथा को सुनने की व राम कथा का आयोजन करने की भावना जागती हैं। तो यह मानना चाहिए कि हमारे […]

शिवानी दीदी कार्यक्रम को लेकर सामाजिक व धार्मिक संस्था सदस्यों की बैठक संपन्न

देवास। अंतराष्ट्रीय आध्यात्मिक प्रवक्ता शिवानी दीदी का आगामी 4 जनवरी को देवास में आयोजित होने वाले भव्य सत्संग प्रवचन कार्यक्रम को सफल क्रियान्वयन व व्यापक तैयारियां को लेकर एक आवश्यक बैठक धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों, सदस्यों की उपस्थिति में ब्रह्माकुमारी सेंटर कलानी बाग पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की जिला संचालीका ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी […]

श्री गुरु तेग बहादुर जी साहिब जी का शहीदी दिवस मनाया गया

देवास/ स्टेशन रोड गुरुद्वारा साहिब में आज सिख समाज के नवे गुरु श्री गुरुतेग बहादुर साहिब जी का शहीदी दिवस बड़ी श्रद्धा सुमन के साथ मनाया गया। शहीदी दिवस पर आज श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति हुई। साथ ही दोपहर में कीर्तन दीवान सजाए गए गुरु का अटूट लंगर हुआ। श्री गुरु तेग बहादुर […]

संस्था देववासिनी की महाआरती में टेकरी पर उमडा जन सैलाब

– कार सेवको के साथ सैकड़ों भक्तगण बने अदभुत आयोजन के साक्षी – गंगा आरती की तर्ज पर की गई दिव्य निरंजनी आरती रही आकर्षण का केन्द्र देवास। संस्था देव वासिनी ने माँ चामुण्डा टेकरी पर आमजन को जोडने के उद्देश्य से सप्ताह में दो दिन महाआरती का आयोजन करने की शुरूआत की है। जिसका […]

महाआरती से हिन्दू समाज में जगेगा भक्तिधर्म, संस्कृति, सनातन का भाव

– वृहद स्तर पर तैयारियां शुरू, सांसद कार्यालय पर हुई बड़ी बैठक, सैकड़ों जन हुए शामिल देवास। आगामी 22 जनवरी को रामलला अयोध्या में नवनिर्मित भव्य श्रीराम मंदिर में प्रतिष्ठित होंगे। उससे पूर्व 6 दिसम्बर शौर्य दिवस पर, जिस दिन अयोध्या में 500 वर्षो से बने आतंक, अत्याचार एवम कलंक के प्रतीक बाबरी ढांचे को […]

नागदा में श्री सिद्धि विनायक का हुआ आकर्षक श्रृंगार, महिलाओं ने किया दीपदान

देवास। शहरीय सीमा से 8 किमी दूर नागदा स्थित प्राचीन श्री सिद्धी विनायक गणेश मंदिर शासकीय देवस्थान प्रबंध समिति द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री सिद्धि विनायक का आकर्षक श्रृंगार, पूजा-अर्चना व महाआरती कर महाभोग लगाया गया। प्रात: से ही मंदिर में भक्तो का दर्शन के लिए तांता लगा रहा। […]

जो हिंदू हित की बात करेगा वही देवास पर राज करेगा…चर्चित झांकी रही

देवास। नवरात्र समापन के बाद विजयादशमी के अगले दिन निकलने वाला माता जी प्रतिमा विसर्जन चल समारोह की प्रसिद्धि देश के कोने कोने में फैली हुई है। चल समारोह को लेकर टीम आजाद सावरकर के देवेन्द्र व्यास ने बताया कि कि बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष और अधिक प्रतिमा समारोह में सम्मिलित हों, […]