सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

देवास/ जिला संगठन स्काउट मनोज पटेल ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला कमिश्नर स्काउट एच एल खुशाल जी के मार्गदर्शन में भारत स्काउट एवं गाइड मध्य प्रदेश जिला संघ देवास द्वारा दिनांक 31 अक्टूबर 2021 को सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर विष्णु वर्मा जिला मुख्य आयुक्त के नेतृत्व […]

जरूरतमंदो के लिये निगम ने की, नेकी की दीवार की स्थापना

देवास/ आजादी का अमृत महोत्सव स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अन्तर्गत नगर निगम द्वारा उज्जैन रोड ईटावा बस स्टेण्ड स्थित पंडित दीनदयाल रसोई योजना भवन पर नेकी की दीवार कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर व प्रशासक चन्द्रमौली शुक्ला, सीईओ जिला पंचायत प्रकाशसिह चौहान, नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान, निगम ब्रांण्ड ऐमबेस्डर महेश सोनी की उपस्थिती मे किया […]

कोरोना काल में अपने माता-पिता को खो देने वाले बच्‍चों एवं उनके अभिभावकों से दीपावली मिलने कलेक्‍टर शुक्‍ला उनके घर पहुंचे

कलेक्‍टर शुक्‍ला ने बच्‍चों को मिठाई देकर दी दीपावली की शुभकामनाएं   देवास 01 नवम्‍बर 2021/ कलेक्‍टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला कोरोना काल में अपने माता-पिता को खो देने वाले परिवारों के बच्‍चों से दीपावली के अवसर पर मिलने उनके घर पहुंचे। कलेक्‍टर शुक्‍ला ने बच्‍चों एवं उनके अभिभावकों से मिलकर दीपावली की शुभकामनाएं दी।कलेक्‍टर शुक्‍ला ने इस […]

कलेक्‍टर शुक्‍ला ने लोक शांति एवं जनसुरक्षा बनाए रखने के लिए देवास जिले की संपूर्ण राजस्व सीमा क्षेत्र के लिए किये प्रतिबंध आदेश जारी

रात्रि 8 बजे से पहले तथा रात्रि 10 बजे के बाद पटाखें चलाना रहेगा प्रतिबंधित———–पटाखों का ई-कामर्स कंपनियां अथवा निजी व्यक्तियों द्वारा ऑनलाईन विक्रय तथा गैर लायसेन्सी विक्रय प्रतिबंधित———-धार्मिक चित्र बने हुए पटाखे पूर्णतः प्रतिबंधित————–चीनी एवं अन्य विदेशी निर्मित सभी प्रकार के पटाखों का भण्डारण, परिवहन तथा विक्रय प्रतिबंधित————–पटाखा व्यवसाय स्थल पर अग्निशमन, बालू रेत, […]

मृत व्यक्ति को लगाया कोरोना वैक्सीन, सरकार पर लापरवाही का आरोप

कोरोना वैक्सीन को लेकर सरकार लापरवाह, मोदी है तो मुमकिन है इसलिए लाभार्थी की मृत्यु के 4 महीने बाद लगा कोविड का टीका देवास। वैक्सीनेशन अभियान में हमारा देश, विश्व में अच्छा मुकाम हासिल करे इसके लिए राज्य सरकारों एवं केंद्र सरकार द्वारा कोई कसर नही छोड़ी जा रही है। प्रदेश सहित पुरे देश में […]

बागली विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न

कलेक्टर  शुक्‍ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंह ने मतदान की हर गतिविधि पर रखी नजर——— उपचुनाव में बागली विधानसभा क्षेत्र में 67.75 प्रतिशत हुआ मतदान———सुबह से मतदाताओं में मतदान के प्रति दिखा भारी उत्साह———–        देवास 30 अक्‍टूबर 2021/ कलेक्टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ.  शिवदया‍ल सिंह के नेतृत्‍व में खण्‍डवा लोकसभा अंतर्गत बागली विधानसभा क्षेत्र में उपनिर्वाचन में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सम्‍पन्‍न हुआ। उप निर्वाचन में बागली विधानसभा क्षेत्र में 67.75 प्रतिशत […]

महाविद्यालयीन विद्यार्थी पथ संचलन रविवार को

देवास। विजयादशमी उत्सव के निमित्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की परंपरानुसार पथसंचलनों का आयोजन किया जाता है। । संचलनों की इसी श्रृंखला में कल रविवार, 31 अक्टूबर को देवास में संघ के महाविद्यालयीन कार्य की योजना से महाविद्यालयीन विद्यार्थी स्वयंसेवकों के संचलन का आयोजन किया गया है। संचलन रविवार सायम् चार बजे राधागंज क्लब ग्राउंड से […]

विशेष सफाई अभियान को लेकर आयुक्त ने किया वार्डो का भ्रमण

लापरवाही बरतने पर चेतावनी पत्र निगम स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा दिया गया देवास/ दीपावली महापर्व को लेकर शहर मे चलाया जा रहा विशेष साफ-सफाई अभियान को लेकर आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा वार्डो का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान आयुक्त ने चल रहे सफाई अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 12 मे व्यापक गंदगी पाये जाने […]

रेलवे पटरी से एबी रोड कैलामाता मंदिर एमआर-1 रोड का कार्य शीघ्र पूर्ण करें- आयुक्त

देवास/नगर निगम द्वारा शहर मे विकास कार्यो को लेकर आयुक्त विशालसिह चौहान ने व्यवस्तम मार्ग कैला देवी माता रोड पर आवागमन व राहगीरो की परेशानी को देखते हुये यातायात दबाव कम हो इस लिये एमआर-1 सडक निर्माण का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश निगम सहायक यंत्री जगदीश वर्मा को दिये गये। ज्ञात हो कि […]

जिला अभिभाषक संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह सम्पन्न

देवास। जिला अभिभाषक संघ के निर्वाचन विगत दिनों सम्पन्न हुए। नवनिर्वाचित सचिव चंद्रपाल सिंह सोलंकी ने बताया कि निर्वाचन पश्चात माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रभात कुमार मिश्रा के आतिथ्य में पूर्व कार्यकारिणी द्वारा अपने-अपने पदों का दायित्व नवीन कार्यकारिणी को सौंपकर समस्त नवीन पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। पूर्व अध्यक्ष मनोज हेतावल […]

देवास महिला थाना, ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में 1 जुलाई 2021 से ज़िला देवास में संचालित महिला थाना एवं 18 थानों में  पूर्व से कार्यरत ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क का आकस्मिक निरीक्षण AIG महिला अपराध पुलिस मुख्यालय सुश्री पिंकी जीवनानी के द्वारा किया गयानिरीक्षण के दौरान थानों में स्थापित महिला डेस्क एवम उपलब्ध संसाधन का भौतिक सत्यापन […]

परिवहन विभाग ने किया बसों का अधिग्रहण उपचुनाव के लिए

बच्चे स्कूल जाने से हुए वंचित, सोशल मीडिया पर हुआ विरोध देवास। खंडवा में हो रहे उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने बसों का अधिग्रहण करना शुरू कर दिया है। दो दिन से प्रशासन का अमला बसों के अधिग्रहण करने में जुटा हुआ है। परिवहन विभाग ने कई बसों को पुलिस लाईन स्थित परेड ग्राउंड […]

दीपावली पर्व के पूर्व अतिरिक्त सफाई व्यवस्था को लेकर बैठक

 देवास/ आगामी महत्वपूर्ण त्यौहार दीपावली को देखते हुये नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देश पर अपर आयुक्त आर.पी. श्रीवास्तव के द्वारा निगम स्वास्थ्य विभाग  के समस्त स्वास्थ्य निरीक्षको एवं वाहन शाखा के प्रभारी के साथ अपर आयुक्त कक्ष मे बैठक आहूत की गई। दीपावली के पर्व पर विशेषकर व्यवसाईक क्षेत्रो व वार्डो मे पर्व […]

गाय की रोटी व गरीबों की सहायता के लिए वाहन की शुरुआत

देवास। गौ व मानव सेवा के उद्देश्य से संस्था मानस द्वारा गुरुवार को एक सेवा वाहन का शुभारंभ किया गया। मानव सेवा वाहन पूरे शहर में घर घर से रोटी के साथ गरीब वर्ग के लिए जरूरतमंद के सामान भी एकत्रित कर उन तक पहुंचाएगा। अभी दीपावली को घर घर से दीपक, पटाखे, मिठाई लेकर […]

कलेक्टर व आयुक्त ने जमा किया यूजर चार्जेस व सीवरेज शुल्क

देवास/ कचरा संग्रहण शुल्क नगर निगम द्वारा निगम सीमा क्षेत्र के सभी वार्डो से यूजर चार्जेस के रूप मे नागरिको से 30 रूपये प्रतिमाह प्रत्येक घर से लिया जाता है। इसी तारतम्य मे कलेक्टर व प्रशासक चन्द्रमौली शुक्ला एवं आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा कचरा संग्रहण व सीवरेज कनेक्शन शुल्क पर चर्चा की गई। चर्चा […]

निगम ने गार्डन के समीप किया गया अतिक्रमण हटाया

देवास/ मधुबन कालोनी पानी की टंकी के पास गार्डन के समीप सडक पर किया गया अतिक्रमण नगर निगम की टीम के द्वारा हटाया गया। निगम के संबंधित झोन के उपयंत्री चंदन सोनी ने बताया कि गार्डन के समीप सडक पर बंसीलाल सिसौदिया के द्वारा बांस, बल्ली से किया गया अतिक्रमण से आवागमन अवरूद्ध हो रहा […]

जिला अभिभाषक संघ के चुनाव में सूर्यवंशी अध्यक्ष, सोलंकी सचिव निर्वाचित

देवास । देवास अभिभाषक संघ के चुनाव आज गहमागहमी के बीच न्यायालय परिसर में सम्पन्न हुए। सुबह 11 बजे से विभिन्न पदों के लिए मतदान शुरू हुआ जो देर शाम तक चला । देर रात तक घोषित परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पर पर रामप्रसाद सूर्यवंशी 183 मतों के साथ तथा सचिव पद पर चंद्रपालसिंह सोलंकी […]

देवास जिले में ‘’सतर्कता जागरूकता सप्ताह’’ अंतर्गत सत्‍यनिष्‍ठा की प्रतिज्ञा ली

जिले में 01 नवम्बर तक मनाया जाएगा ‘’सतर्कता जागरूकता सप्ताह’’ ————-     देवास, 26 अक्‍टूबर 2021/ देवास जिले में केन्द्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार और कलेक्‍टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला के मार्गदर्शन में ‘’सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2021’’ 01 नवम्बर 2021 तक मनाया जा रहा है। ‘’सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2021’’ अन्‍तर्गत कलेक्‍टर कार्यालय और जिले के शासकीय कार्यालयों में […]

खेलों इंडिया लघु केंद्र के लिए 11 बालिकाओं का चयन

देवास। कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडीयम में  खेलों इंडिया लघु केंद्र के लिए बालिकाओं की चयन प्रक्रिया ज़िला खेल अधिकारी , हेमन्त सुविर , मध्य प्रदेश बेडमिंटन संघ के सचिव अनिल चौघुले अमरजीत सिंह खनुजा , अंतरष्ट्रीय कोच दिलीप महाजन की देखरेख  में खेल विभाग के पदाधिकारी  धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर सर जावेद पठान, यूनुस खान, पप्पी मैडम, […]