ब्रह्म बंधुत्व का अन्नकूट संपन्न

देवास। विप्र समाज की अग्रणी संस्था ब्रह्म बंधुत्व बीएनपी देवास का अन्नकूट एवं दीपावली मिलन समारोह बीएनपी श्रम कल्याण केन्द्र पर आयोजित किया गया। संस्था अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, महासचिव घनश्याम पंडित एवं संयोजक रूपराम मिश्रा ने बताया कि संस्था केे वर्षभर चलने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला मेें अंतिम पायदान पर आने वाले अन्नकूट महोत्सव को सानंद मनाया गया। संस्था के सांस्कृतिक सचिव मधुसूदन शर्मा एवं प्रवक्ता चंद्रशेखर दुबे ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित हुए। सर्वप्रथम श्रीनाथ जी एवं श्री परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। फूल एवं दीपों से 56 भोग की आकर्षक सज्जा की गई।
पं. योगेश मिश्रा एवं विजय जोशी ने स्वास्तिवाचन किया। इसके पश्चात उपस्थितजनों ने सम्वेद स्वर में आरती की। उपस्थित विप्रजनों के सामूहिक आरती के उच्चारण से पूरा हॉल भक्तिमय हो गया। आरती पश्चात सुरेश शर्मा के सौजन्य से 56 भोग प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से नारायणकुटी के स्वामी सुरेशानंद जी महाराज ने अपना आशीष एवं 56 भोग प्रसाद उपस्थितजनों को वितरित किया। कार्यक्रम में भोजन प्रसादी का आयोजन भी हुआ। सुरेशानंद जी महाराज, विप्रसमाज अध्यक्ष संजय शुक्ला, शंकरलाल शर्मा, डॉ. सुरेश शर्मा, महेन्द्र कुमार शर्मा, विनोद जोशी, दिनेश तिवारी, युवा संघ अध्यक्ष महेन्द्र व्यास, बंटी शर्मा, दिनेश मिश्रा, कैैलाश पंडित, सुभाष जोशी, ए.के. पाण्डेय, दिनेश जोशी, वी.पी. पुराणिक, दिलीप पुराणिक, सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में राधेश्याम तिवारी, रूपराम मिश्रा, आर एन शास्त्री, नरेन्द्र नागर, अशोक चौबे, दिनेश जोशी, बद्रीलाल तिवारी, मांगीलाल तिवारी, गिरिश शर्मा, धर्मेन्द्र मिश्रा, तरूण मिश्रा, संतोष शर्मा, संदीप शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply