देवास। श्री सिद्धिविनायक नवयुवक गणेश मंडल के सदस्यों द्वारा राजाराम नगर स्थित श्री गणेश मंदिर में लॉकडाउन के दौरान गरीब परिवारों के सदस्यों को राशन सामग्री वितरित की गई। सामग्री में आटा, दाल, चावल, नमक, आलू के पैकेट बनाकर दिए गए। सभी परिवार खाद्य सामग्री पाकर बहुत खुश हुए और नवयुवकों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर सामग्री में सहयोगी सदस्य मिलिंद जाधव, विनय पवार छोटू, अलंकार सुपेकर, रोहित चौधरी बंटी, नीरज द्विवेदी, मनीष चौहान, प्रसाद प्रधान ने खाद्य सामग्री की व्यवस्था की। श्री मंदिर समिति के प्रतिष्ठित गण पंडित सत्येंद्र शर्मा, ओम प्रकाश माहेश्वरीज़ अशोक कुमार चौधरी, करण सिंह दरबार, शिवाजी राव जाधव, जय नारायण उपाध्याय, बीएस खत्री, सत्यनारायण शर्मा, विलास करोडे, सिद्धेश्वर शर्मा, सुनील जैन, राजेंद्र राठौर, रामप्रसाद भाटिया, अशोक झाला सभी ने नवयुवकों द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। उक्त जानकारी समिति के बाबूलाल पवार ने दी।
Related Posts '
19 APR
सेन थॉम एकेडमी में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित
सेन थॉम एकेडमी में अग्नि सुरक्षा जागरूकता...
19 APR
होली ट्रिनिटी विद्यालय में दादा-दादी नाना-नानी दिवस मनाया
होली ट्रिनिटी विद्यालय में दादा-दादी नाना-नानी दिवस...
19 APR
15 लाख से अधिक का अवैध शराब मश्रूका जब्त
ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई 15 लाख से...
19 APR
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के चेयरमैन डॉ. शाह ने अमललास अस्पताल का किया निरीक्षण
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के चेयरमैन डॉ. शाह ने...
17 APR
देवास में खूनी गैंगवार, फायरिंग में 19 वर्षीय युवक की मौत, एक गंभीर घायल
देवास में खूनी गैंगवार, फायरिंग में 19 वर्षीय युवक की...

