डॉ अभिषेक त्रिपाठी बने सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ़ इंडिया (सेबी) के सिक्योरिटी मार्केट ट्रेनर

देवास।  सेबी के पास प्रतिभूति बाजार में निवेशकों के हितों की रक्षा करने का मुख्य जनादेश है। यह उन्हें मूल आधार के साथ शिक्षित करने का प्रयास करता है कि एक शिक्षित निवेशक एक संरक्षित निवेशक है। निवेशक शिक्षा एक महत्वपूर्ण उपकरण है, जो लोगों को जिम्मेदारी और समझ के साथ निवेश का निर्णय लेने का अधिकार देता है। उपरोक्त उद्देशो की प्राप्ति हेतु डॉ अभिषेक त्रिपाठी  को सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ़ इंडिया (सेबी), मुंबई द्वारा  सिक्योरिटीज मार्केट ट्रेनर (स्मार्ट) के रूप में चयनित किया गया है। डॉ. त्रिपाठी निवेशकों के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन करके सेबी द्वारा  दिए गये दिशानिर्देशों के अनुसार समय-समय पर निवेशक शिक्षा का प्रसार करेंगे।
डॉ त्रिपाठी सेबी के दिशानिर्देश के अनुसार निवेशकों एवं संभावित निवेशकों के लिए  सेमिनार आयोजित करेंगे एवं निवेशक जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को अपने वित्त का प्रबंधन करने के लिए जानकारी प्रदान करेंगे। वे निवेशक जागरूकता कार्यक्रम (सेमिनार) के माध्यम से प्रतिभूति (शेयर मार्किट) बाजार का परिचय,प्राथमिक बाजार और माध्यमिक बाजार, निवेश के लिए सावधानियां,निवेशक सुरक्षा और शिकायत निवारण तंत्र आदि विषयों को कवर करेंगे। श्री त्रिपाठी स्मार्ट निवेशक जागरूकता कार्यक्रम (आयएपीएस) का संचालन करेंगे, जिनमें निर्धारित प्रतिभागियों की न्यूनतम संख्या सेबी द्वारा निर्देशित होगी। ये कार्यशालाएं प्रकृति में संवादात्मक होंगी और 1से 2 घंटे की अवधि के लिए होंगी। सेबी के शैक्षिक सामग्री को प्रतिभागियों को नि:शुल्क वितरित किया जाएगा। कोवीड 19 से उत्पन्न स्थिति के कारण, समय-समय पर सेबी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के संदर्भ में वेबिनार के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित कर सकते है। वे सेबी के विजन को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और सभी निवेशकों को प्रतिभूति बाजार के बारे में सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएँगे। सेबी ने डॉ अभिषेक त्रिपाठी का नाम सिक्योरिटीज मार्केट ट्रेनर (स्मार्ट) के नाम सेबी की निवेशक वेबसाइट http://investor.sebi.gov.in पर उपलब्ध कराया है।

Post Author: Vijendra Upadhyay