108 नि:शुल्क सुन्दरकाण्ड पूरे होने पर हुआ भव्य पूर्णाहुति महोत्सव

देवास। अयोध्या में भव्य श्री राममन्दिर निर्माण हेतु गायक प्रवीण वर्मा द्वारा 108 घर घर  नि:शुल्क सुंदरकांड का संकल्प पूरा होने पर 108 परिवारों ने एवं प्रवीण वर्मा  मित्रमंडल मिलकर ने मिलकर आदर्श नगर में पूर्णाहुति महोत्सव का आयोजन किया। शनिवार शाम को 108वा सुंदरकांड पूर्ण होने के साथ ही राविवार प्रात: 6 बजे ग्यारह कुंडीय श्री महारुद्र हनुमान यज्ञ प्रारम्भ हुआ, प्रात: यज्ञ कार्यक्रम सांसद महेन्द सोलंकी ने भाग लेकर आहुति दी एवम अपना उद्बोधन दिया। यज्ञ पूर्ण होने के बाद देवास नगर में पहली बार सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम रखा गया। स्व. देव प्रभाकर शास्त्रीय दद्दा जी के शिष्य प्रवीण वर्मा की इच्छा पर मित्रमंडल द्वारा माँ नर्मदा से मिट्टी बुलवाई गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने भाग लिया एवं सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया। साथ जी प्रसिद्ध भजन गायकों ने अपने भजनों की प्रस्तुति दी, कार्यक्रम के अंत मे भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें लगभग पांच हजार लोगों ने भोजन प्रशाद का लाभ लिया।

कार्यक्रम में पूरे समय साधु संतों ने मंच की गरिमा बढ़ाई। मुख्य रूप से शनिधाम से पधारे पूज्य दादू जी महाराज, टेकरी से पूज्य माधवानंद जी महाराज, कथा वाचक  संदीप नागर जु, मुकेशपाठक जी ने अपने अपने उद्बोधन में राम मंदिर अयोध्या, हनुमान जी की शक्ति, सुंदरकांड की महिमा, यज्ञ ओर पार्थिव शिवलिंग निर्माण का महत्व बताते हुए समाज सुधार पर आशीर्वचन दिए, कार्यक्रम में अतिथि के रूप में संघ परिवार से विभाग संघचालक श्री कैलाश चंद्रावत, विभाग कार्यवाह अजय जी गुप्ता, जिला प्रचारक अंकित जी राठौर, नगर कार्यवाह धनेंद्र जी, सह नगर कार्यवाह सुरेश जी जायसवाल एवं  सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, भाजपा पूर्व जिला महामंत्री राजेश यादव, वरिष्ठ नेता मदन कहार, विधायक प्रतिनिधि रवि जैन, नरेंद सोलंकी, सुमेर सिंह दरबार, धर्मेंद्र सिंह बेस, विमल शर्मा, भारत व्यास, अनिता राजपूत उपस्थित रहे। प्रवीण वर्मा मित्रमंडल ने पधारे सभी संतों,अतिथियों एवं बड़ी संख्या में पधारे श्रद्गालुओं का आभार माना।

Post Author: Vijendra Upadhyay