देवास के हर्ष रेस्ट्रारेंट को किया सील

  • रोको-टोको अभियान

देवास 02 अप्रैल 2021/ कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं करने पर एक रेस्ट्रोरेंट को सील कर दिया गया है। एसडीएम प्रदीप सोनी एवं सीएसपी ‍विवेक सिंह चौहान ने बताया कि कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के निर्देश पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए जिले में “रोको-टोको अभियान” चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में शुक्रवार को देवास के बस स्टैंड स्थित हर्ष रेस्ट्रोरेंट को सील किया गया। उन्होंने बताया कि रेस्ट्रोरेंट का संचालन कोविड-19 के तहत जारी की गई गाइड लाइन के तहत नहीं किया जा रहा था। इसके तहत कार्रवाई की गई है तथा रेस्ट्रोरेंट को सील कर दिया गया है। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग, नगर निगम देवास एवं पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने सभी अपील की है कि जब भी घर से निकले तो मास्क जरूर पहने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें।

Post Author: Vijendra Upadhyay