देवास औद्योगिक क्षेत्र में स्थित भंडारी हॉस्पिटल में संचालित वैक्सीनेशन सेंटर का किया निरीक्षण

देवास 06 अप्रैल 2021/ प्रमख सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन ने आज देवास के औद्योगिक क्षेत्र स्थित भंडारी हॉस्पिटल में संचालित वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, एडीएम महेंद्र सिंह कवचे, एएसपी जगदीश डावर, एएसपी मंजीत सिंह चावला, सीएसपी विवेक सिंह चौहान, एसडीएम प्रदीप सोनी, सीएमएचओ डॉ. एमपी शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. अतुल बिड़वई सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा वहां मौजूद चिकित्सक व नर्स स्टाफ से पूछताछ की कि किस प्रकार से वैक्सीनेशन का कार्य किया जाता है तथा वैक्सीनेशन करवाने आएं व्यक्तियों को किस प्रकार से समझाइश दी जाती है। इस पर बताया गया कि वैक्सीनेशन के बाद वहां टीका लगवाने वाले व्यक्ति को समझाइश दी जाती है। और कहा जाता है कि आधे घंटे तक यहीं बैठें। इसके पश्चात ही यहां से जाएं तथा हमेशा मास्क लगाकर रखें, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें तथा बार-बार हाथों को धोएं। जिले में चल रहे वैक्सीनेशन कार्य की प्रशंसा की।

डिस्ट्रिक्ट कोविड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेन्टर का किया निरीक्षण

प्रमुख सचिव श्री राजन ने बस स्टैंड स्थित डिस्ट्रिक्ट कोविड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेन्टर का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने किए जा रहे कार्यों की बारीकि से जानकारी ली तथा मानिटरिंग व्यवस्था का अवलोकन कर जानकारियां भी प्राप्त की। उन्होंने डिस्ट्रिक्ट कोविड एंड कमांड सेंटर पर होम आइसोलेशन किए गए व्यक्तियों से वीडियो कॉलिंग के द्वारा स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा संबंधित व्यवस्था को देखा। उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी फीवर क्लिनिक या आरआरटी की टीम द्वारा सैंपल ले जाते हैं उनका सही पता जिसमें मकान, नंबर एवं मोबाइल नंबर लिखा जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पॉजिटिव व्यक्ति जो हम आइसोलेशन में है घर से बाहर ना निकले। अगर बाहर निकलता है तो अन्य लोगों को भी संक्रमित करेगा इसलिए ऐसे व्यक्तियों पर पुलिस कार्रवाई की जा सकती है। पिछले वर्ष जो कोरोना काल था ।उसकी गंभीरता से अधिक इस कोरोना काल में  कोरोनावायरस की अधिक घातकता व गंभीरता है सभी लोग कोविड-19 नियम का पालन करें। अनावश्यक घर से बाहर ना निकले, हमेशा मास्क पहने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें जो व्यक्ति पॉजिटिव आया है उन्हें चिकित्सीय परामर्श एवं उपचार अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। शासन द्वारा दिए जा रहे गाइडलाइन का पालन जिले में कराया जाए।

Post Author: Vijendra Upadhyay