पूछता है देवास – देवास में हो रही मौतों का जिम्मेदार कौन ?

देवास टाइम्स/ विगत कुछ दिनों से कोरोना की महामारी में मरीजों की संख्या में बहुत बढ़ोतरी हुई है। कितने मरीज आज इलाज के लिए भटक रहे है किसी को उपचार के लिए अस्पताल में बेड नहीं मिल रहा है, तो किसी को ऑक्सीजन ओर इंजेक्शन नहीं मिल रहे है।


ऐसे में परिजन अपने व्यक्ति को बचाये भी कैसे?
न जनप्रिनिधि कुछ कर पा रहे है न ही शासन प्रशासन कुछ कर पा रही है। देवास में हर घंटे मौत के आंकड़े सामने आ रहे है। मुख्यमंत्री शिवराज जी ने घोषणा की थी की अगले तीन दिनों में ऑक्सीजन, इंजेक्शन के हालात सुधरने वाले है जो आज तक सुधर नहीं नहीं पाए है।

अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है। अस्पताल प्रबधंक भी कुछ नहीं कर पा रहे है। कुछ लोग कैसे तैसे ब्लेक में सभी चीजों का इंतजाम कर अपने परिजन को ठीक कर रहे है पर उन गरीब लोगो का क्या जो आज भी सरकार की सभी योजनाऔ से वंचित है न ही उनके पास इलाज का पैसा है। देवास में कितनी ही मौत हो रही है लेकिन उसका जिम्मेदार किसे बताये यह भी समझना मुशिकल है।


क्या खुद मरीज जिम्मेदार है जो संक्रमित हुआ… या शासन प्रशासन जो इलाज के संसाधन नहीं जुटा पा रहे है…. या जन प्रतिनिधि जो सरकार से व्यवस्था जुटाने के लिए लड़ नहीं पा रहे है… जो भी है पर इस कोरोना ने कितने ही परिवार को तबाह किया है और न जाने आगे कितने लोगो को तबाह करेगा।

Post Author: Vijendra Upadhyay