वैकल्पिक ऑक्सीजन युक्त 100 बेड का कोविड-19 का सेंटर जिला अस्पताल परिसर के नर्सिंग कॉलेज में बनाया जा रहा है

कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने किया निरीक्षण

————

              देवास 15 अप्रैल 2021/ जिला अस्पताल परिसर में स्थित नर्सिंग कॉलेज में वैकल्पिक ऑक्सीजन युक्त 100 बेड का कोविड-19 का सेंटर बनाया जा रहा है। इसकी पूरी तैयारी आज से ही प्रारंभ कर ली हैं। इसी के तहत कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने आज जिला अस्पताल परिसर में स्थित नर्सिंग कॉलेज में बनाए जा रहे कोविड-19 के सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम प्रदीप सोनी, सीएमएचओ डॉ. एमपी शर्मा, डॉ. शिवेंद्र मिश्रा सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

          निरीक्षण के दौरान कलेक्टर शुक्ला ने कहा कि कोविड-19 सेंटर पूरी तरह से अस्पताल युक्त रहेगा, जिसमें सभी सुविधा रहेगी। उन्होंने कहा कि कोविड सेंटर में 24X7 डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टॉफ की ड्यूटी रहेगी। उन्होंने निर्देश दिए पूरे परिसर में साफ-सफाई कर ली जाए तथा अंदर एवं बाहर दोनों तरफ लाइटिंग लगाई जाएं। यह अस्पताल में कोरोना के लिए अलग से सेंटर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार रखें तथा कोविड-19 सेंटर में सेनेटाइजेशन की व्यवस्था, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करवाएं। मरीजों के अटैंडरों के लिए बाहर बैठने की भी व्यवस्था करें। जहां पर पर्याप्त पेयजल, सहित अन्य उचित व्यवस्था करवाएं। कलेक्टर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंह ने विजयागंज मंडी रोड स्थित राधास्वामी सत्संग का हाल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी की स्थिति में राधा स्वामी सत्संग हॉल को कोविड-19 का सेंटर बनाया जा सकता है।

Post Author: Vijendra Upadhyay