कोरोना आपदा में देवास के समाजसेवी आये आगे, एकत्रित की 6 लाख 50 हजार 500 की राशि

समाजसेवियों ने आमजन के सहयोग के लिए एकत्रित राशि का चेक सौंपा कलेक्टर श्री शुक्ला

———–

    देवास, 15 अप्रैल 2021/ कोरोना की इस आपदा में आमजन की मदद करने के लिए देवास शहर के समाजसेवी आगे आ रहे हैं। समाजसेवियों की अच्छी पहल से अब गरीब और मजबूर लोगों को आर्थिक संबल मिलेगा। आमजन की मदद करने के लिए कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला और एसडीएम प्रदीप सोनी के साथ चर्चा के बाद शहर के अनेक समाजसेवी प्रशासन के हाथ मजबूत करने सामने आये। जिला चिकित्सालय में 100 सामान्य बेड तथा 30 आईसीयू बैड की जरूरतों की बात पर आज समाजजनों ने 6 लाख 50 हजार 500 रुपए की राशि के चेक कलेक्टर श्री शुक्ला को सौंपे।

     आज इस राशि में खेड़ापति होटल के अशोक सोलंकी ने 1 लाख 15 हजार, माहेश्वरी समाज के कैलाश डागा ने 1 लाख 15 हजार, मनोज राजानी ने 01 लाख 5 हज़ार रुपए, आनंद ज्वेलर्स के दीपक जी ने 75 हज़ार रुपए, एक्ट-ईव एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के मोहन वर्मा व किशोर असनानी ने 45 हज़ार, राधेश्याम सोनी ने 57 हज़ार 500 रुपए, दीपक विजयकुमार सोनी ने 57 हजार 500 रुपए, वरुण अग्रवाल ने 57 हजार 500 रुपए तथा एलआईसी के सुभाष पंड्या, जितेंद्र जायसवाल व मनोज, अरविंद त्रिवेदी ने 23 हज़ार रुपए की सहायता राशि कलेक्टर शुक्ला को सौंपी।

Post Author: Vijendra Upadhyay