सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी स्व. पाटीदार के घर पहुंचे, परिवार को बंधाया ढाढस
देवास, 18 अप्रैल 20221/ देवास शहर के राधागंज स्थित स्व.सुखदेव पाटीदार के घर सुबह से ही सन्नाटा पसरा हुआ था। दरसअल 68 वर्षीय सुखदेव पाटीदार का रविवार देर शाम को निधन हो गया था। पत्नी और छोटी बेटी के सामने उन्होंने देखते ही देखते दम तोड़ दिया… साँसें कम थम गई पता ही नहीं चला।
इस बात का पता स्थानीय सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी को चला तो वे रात्रि में ही स्व. पाटीदार के घर पहुंचे तथा परिवार जनों को ढाढंस बंधाया। ऐसे में ख़बर लगते ही शकील खान सहित पत्रकार साथी सक्रिय हुए। शव को सभी के प्रयासों से जिला अस्पताल भिजवाया गया,घर को सेनेटाइज करवाया गया।। ताकि बदहवास, विलाप कर रही पत्नी और छोटी बेटी की रात कट जाए।
उल्लेखनीय है कि सुखदेव जी की केवल दो पुत्रियां मात्र है जिसमें एक विदिशा और दूसरी मंदसौर में निवासरत है। घर में कोई करने वाला नहीं… हताश मां-बेटी का विलाप कर बुरा हाल था। उन्हें संभालने वाला भी कोई नहीं। शकील खान, रईस शेख, सुमेरसिंह दरबार, संजय दायमा की टीम सुबह जल्दी जिला अस्पताल पहुंची।
जहां जिम्मेदारों से मोबाइल पर बातचीत कर आवश्यक कार्यवाही पूरी कर स्वर्गीय पाटीदार के शव को श्मशान तक लेकर गए। जहां पूरे विधि विधान के साथ उनकी छोटी बेटी रोशनी ने अपने पिता को मुखाग्नि देकर उनका अंतिम संस्कार किया। कोविड 19 जैसी भयानक महामारी के इस दौर में आज जहां इंसान कि सांसों का चाहे जब टूट जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहां इंसानियत के फरिश्ते और मानवता आज भी ऐसे कर्म करवाकर समाज को बेहतर संदेश देने का काम कर रही है। शकील, सुमेर सिंह दरबार और संजय दायमा उनका कंधे से कंधा मिलाकर पूरा सहयोग कर रहे है।


