देवास टाइम्स / कोरोना के मरीजों के लिए इस समय रेमडेसीवीर इंजेक्शन किसी अमृत से कम नहीं है। लेकिन आज पुरे भारत में इसकी कमी महसूस हो रही है। साथ ही देवास में भी इस इंजेक्शन की बहुत जरूरत पड़ रही है लेकिन देवास में आज उसकी आपूर्ति नहीं हो रहा है।वही देवास से लगे इंदौर शहर में इस इंजेक्शन की कैसे तैसे आपूर्ति हो रही है वही आज भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी इंदौर शहर के लिए 1700 इंजेक्शन पहुचाये।
अगर देवास में भी इन इंजेक्शनों की समय पर आपूर्ति हो जाए तो न जाने कितनी जाने बच सकती है। वही देवास प्रशासन ने आज 100 इंजेक्शनों की लिस्ट भी जारी की जिसमे यह बताया गया है की किस अस्पताल को कितने इंजेक्शन उपलब्ध करवाए गए है। जिससे यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है की वह इंजेक्शन भी सही मरीज तक पहुंच पाए की नहीं।


