विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने विधायक निधि से जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट जनरेटर के लिए 50 लाख रुपये की अनुशंसा

प्लांट का कार्य आज से हुआ शुरू देवास को मिलेगी राहत

देवास 22 अप्रैल 2021/ 

विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार द्वारा वर्ष वर्ष 2021-22 में विधायक निधि से देवास में वैश्वीक महामारी कोरोना के संकट को देखते हुए महात्मा गांधी चिकित्सालय देवास में आक्सीजन जनरेशन प्लांट खरीद कर स्थापित करने हेतु राशि 50.00 लाख रुपये की स्वीकृति की अनुशंसा प्रदान की है।
इस प्लांट का कार्य आज से शुरू हो चूका है। बताया जा रहा हे की अगले 15 से 20 दिनों में प्लांट चालु भी हो जायेगा।
यह देवास के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। यह प्लांट वातावरण से हवा को सोखकर उसे फिल्टर करेगा व साफ हवा को जियोलाइट केमिकल से ऑक्सीजन और नाइट्रोजन से अलग कर नाइट्रोजन को वातावरण में छोड़ दिया जाता है और ऑक्सीजन को पाइपों के जरिए मरीजों तक पहुंचाया जा सकेगा। इसमें 24 घंटे में 100 ऑक्सीजन सिलिंडर भरे जा सकते हैं।

Post Author: Vijendra Upadhyay