मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला इकाई देवास के जिला मीडिया प्रमुख बने कमलसिंह डावर
देवास-निप्र। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ देवास द्वारा प्रदेश प्रभारी श्री मारु का स्वागत किया गया। उपरोक्त जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ देवास के जिला मीडिया प्रमुख कमलसिंह डावर ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ, मध्यप्रदेश के कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री श्री एल एन मारु को भारतीय मजदूर संघ की इकाई मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रभारी बनाने पर मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की देवास इकाई द्वारा जिला कार्यालय में श्री मारु का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री विष्णु वर्मा सर ने भाग लिया। श्री मारु को शाल व श्रीफल भेंट कर स्वागत कर बधाई दी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह सेंधव, प्रदेश मंत्री संजय शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य अश्विनी सूर्यवंशी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष धारीवाल, जिला कोषाध्यक्ष राजेश वर्मा, जिला सचिव मुकेश उपाध्याय, धर्मेंद्र जोशी आदि के साथ कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

