
58 वर्षीय मरीज ने जीती कैंसर से जंग
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल देवास में सफल हुई जटिल सर्जरी
देवास – कैंसर का नाम सुनकर जहां अक्सर मरीज और परिवार घबरा जाते हैं, वहीं समय पर सही उपचार और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के प्रयासों से कैंसर को मात दी जा सकती है। ऐसा ही एक प्रेरणादायक उदाहरण 58 वर्षीय शफीक का है, जिन्होंने रेक्टम कैंसर से सफलतापूर्वक जंग लड़ी।
श्री शफीक को रेक्टम (मलाशय) कैंसर का पता चलने के बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उनकी स्थिति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। उपचार योजना के तहत अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, देवास में उनकी एब्डोमिनोपेरिनियल रिसेक्शन (APR) सर्जरी सफलतापूर्वक की गई।
यह एक जटिल कैंसर सर्जरी होती है, जिसमें कैंसर प्रभावित हिस्से को पूरी सावधानी और आधुनिक ऑन्कोलॉजिकल तकनीकों के अनुसार हटाया जाता है। इस चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को ऑन्कोसर्जन डॉ. उमेश जेठवानी, एम.सीएच. सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
इस उपचार में मल्टीडिसिप्लिनरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसमें मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. अकबर अली, डॉ. हेमन्त मित्तल, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. प्रिया सहित डॉ. शफाक, डॉ. विजय, डॉ. शुभम, डॉ. कौशल एवं पूरी ऑपरेशन टीम शामिल रही।
सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति में अच्छा सुधार हुआ और वे स्वस्थ होकर अपने घर लौटे।
डॉ. उमेश जेठवानी ने बताया कि रेक्टल कैंसर का समय पर निदान और विशेषज्ञ टीम द्वारा उचित उपचार मरीज को बेहतर जीवन प्रदान कर सकता है। कैंसर से डरने की नहीं, बल्कि समय पर जांच और इलाज कराने की आवश्यकता है।
श्री शफीक की सफल उपचार यात्रा उन सभी मरीजों के लिए उम्मीद की किरण है जो कैंसर से जूझ रहे हैं। सही समय पर उपचार, सकारात्मक सोच और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के साथ कैंसर के खिलाफ जीत संभव है।
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के चेयरमैन श्री मयंक राज सिंह भदौरिया जी द्वारा बताया गया की कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से जंग लड़ रहे मरीजों के लिए हमारी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रही है। शफीक जी की यह सफल सर्जरी इस बात का प्रमाण है कि सही समय पर इलाज और सकारात्मक सोच से कैंसर पर विजय पाई जा सकती है। हम मरीज के पूर्ण स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।

