देवास 19 जून 2021/ जिले में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण और बीमारी की रोकथाम एवं बचाव के लिये जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरतंर प्रयास किये जा रहे हैं। साथ ही राज्य स्तर द्वारा जारी किये गये सभी दिशा निर्देशों का पालन भी किया जा रहा है। देवास जिले में 19 जून 2021 को प्राप्त 1121 सैम्पल की रिपोर्ट में सभी 1121 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। जिले में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 06 है। जिले में आज 01 व्यक्ति कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए है। जिले में आज दिनांक तक कोरोना संक्रमण से ग्रसित 51 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। जिले में आज दिनांक तक 02 लाख 01 हजार 986 सैंपल लिए गए, जिनमें आज दिनांक तक लैब से 02 लाख 01 हजार 477 सैंपलों की रिर्पोट प्राप्त हुई। जिसमें आज दिनांक तक 01 लाख 92 हजार 515 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। जिले में अभी तक कुल 7723 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हुए तथा अभी तक 7666 कोरोना संक्रमित मरीज उपचार उपरांत करोना संक्रमण से मुक्त हुए। जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट 99.26 प्रतिशत है तथा मोर्टीलिटी (मृत्युदर) 0.66 प्रतिशत है।
Related Posts '
29 APR
नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 के बच्चों की अब किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी
नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 के बच्चों की अब किसी भी तरह की...
29 APR
65 चोरियों का मास्टरमाइंड 7 दिन में गिरफ्तार
65 चोरियों का मास्टरमाइंड 7 दिन में गिरफ्तार तीन...
28 APR
अमलतास और RSS के यूथ गैदरिंग में गूँजा राष्ट्र निर्माण का संकल्प; युवाओं ने ली सेवा की शपथ
अमलतास और RSS के यूथ गैदरिंग में गूँजा राष्ट्र...
28 APR
लघु उद्योग भारती ने उत्साह से मनाया स्थापना दिवस
लघु उद्योग भारती ने उत्साह से मनाया स्थापना...
27 APR
होटल गुलमोहर संचालक गिरफ्तार, बिना आईडी मेहमान ठहराने पर कार्रवाई
होटल गुलमोहर संचालक गिरफ्तार, बिना आईडी मेहमान...

