देवास के नौसराबाद क्षेत्र की 80 वर्षीय श्रीमती गोपीबाई वाघ ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के संदेश से प्रेरित होकर लगवाया कोविड-19 का टीका

बुजुर्ग श्रीमती वाघ ने सभी से की अपील कि कोविड-19 से अपनी और अपने परिजनों की सुरक्षा के लिए वैक्सीन जरूर लगवाएं 

———- 

देवास, 01 जुलाई 2021/ जिले में कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया जा रहा है। अभियान में जिलेवासी सहभागिता कर उत्साह से टीका लगवा रहे हैं। टीकाकरण के लिए युवाओं के साथ बुजुर्ग भी उत्साह पूर्वक टीका लगवा रहे हैं। जिले में गुरुवार को देवास के नौसराबाद क्षेत्र की लगभग 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला श्रीमती गोपी बाई वाघ ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वैक्सीन संबंधी प्रेरक संदेश से प्रेरणा लेकर कोविड-19 का टीका लगवाया। बुजुर्ग महिला ने बताया कि उन्हें चलने परेशानी होती है, इसलिए वे दूर के वैक्सीनेशन सेंटर पर नहीं जा सकती थी। जब उन्हें पता चला की उनके घर के निकट ही लघु उद्योग भारती द्वारा वैक्सीनेशन सेंटर बनाया है तो वे वहां अपना आधार कार्ड लेकर पहुंच गई तथा वैक्सीन लगाई। उन्होंने जिलेवासियों से आग्रह भी किया कि कोविड-19 से अपनी और अपने परिजनों की सुरक्षा के लिए कोविड-19 का टीका जरूर लगवाएं। उन्होंने कहा कि जब मैं इस उम्र में टीका लगाने के लिए आगे आ सकती हूं, तो आप भी आए तथा कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीन जरूर लगाएं।

Post Author: Vijendra Upadhyay